{"_id":"65d4e83a00a5c9567c058618","slug":"foundation-stone-of-redevelopment-work-of-bhiwani-station-under-amrit-station-scheme-will-be-laid-on-26th-bhiwani-news-c-21-1-hsr1027-326131-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अमृत स्टेशन योजना में भिवानी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का 26 को होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अमृत स्टेशन योजना में भिवानी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का 26 को होगा शिलान्यास
विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन का थ्रीडी मॉडल।
भिवानी। भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने की दिशा में बीकानेर रेल मंडल की ओर से 23 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत पुनर्विकसित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न फाटकों पर आरओबी, आरयूबी अथवा सीमित ऊंचाई के पुल बनाने का कार्य किया जाएगा। बीकानेर मंडल के 10 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत 6 अगस्त 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पीएम मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री 26 फरवरी 2024 को मंडल के भिवानी रेलवे जंक्शन सहित 11 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों और 11 समपार फाटकों पर आरओबी, आरयूबी अथवा सीमित ऊंचाई के पुल बनाने के कार्य का शिलान्यास करेंगे।
अमृत भारत योजना के तहत यात्री भार को देखते हुए 15 स्टेशनों का चयन किया था। इनमें लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, गोगामेड़ी, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, महेंद्रगढ़, सादुलपुर, चुरु और रतनगढ़ स्टेशन शामिल हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा मंडल के छह और स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल किया है। जो राजस्थान का रायसिंहनगर, हरियाणा के लोहारू, मंडी आदमपुर, हांसी, कालांवाली और भट्टू स्टेशन है। अनूपगढ़ स्टेशन को भी अब इस योजना में शामिल कर लिया है। इन स्टेशनों का भी मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार करना, प्रवेश व निकास द्वार एवम पार्किंग के लिए व्यवस्थित स्थान विकसित करना है। मास्टर प्लान के अनुसार लोहारू स्टेशन में 18.58 करोड़, हांसी स्टेशन में 16.19 करोड़ रुपये की लागत के कार्य कराए जाएंगे।