{"_id":"663d0d2dd4b67320d703bb0e","slug":"former-minister-vasudev-sharma-joins-congress-with-workers-bhiwani-news-c-21-hsr1027-378296-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल
Thu, 09 May 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 09 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को कांग्रेस में शामिल करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व व कांग्रेस की नीतियों में भरोसा व्यक्त करते हुए वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा।
सम्मेलन में हुड्डा ने कहा कि चुनाव पार्टी या उम्मीदवार नहीं, बल्कि कार्यकर्ता ही लड़ते हैं। इसलिए हरेक वोट को बूथ तक लेकर जाना और मत प्रतिशत बढ़ाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच संचालन प्रदीप गुलिया योगी ने किया। मंच से राजपूत समाज ने भी बीजेपी के प्रति अपना रोष जाहिर किया। संवाद