{"_id":"6910f71af15d8f81380bc333","slug":"former-minister-dr-vasudev-sharma-said-goodbye-to-congress-daughter-in-law-indu-sharma-also-left-aap-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142292-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस को कहा अलविदा, पुत्रवधू इंदु शर्मा ने भी छोड़ी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस को कहा अलविदा, पुत्रवधू इंदु शर्मा ने भी छोड़ी आप
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. वासुदेव शर्मा ने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनकी पुत्रवधू और आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने भी समर्थकों की राय लेने के बाद पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। यह जानकारी दोनों नेताओं ने रविवार को महम रोड स्थित चौखानी एस्टेट परशुराम धर्मशाला में आयोजित बैठक के दौरान दी। वर्ष 1987 में लोकदल सरकार में वासुदेव शर्मा को मंत्री बनाया गया था।
डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय पूरी तरह उनके समर्थकों की राय पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब आगे की राजनीतिक दिशा भी समर्थकों की सलाह से ही तय की जाएगी। शर्मा ने यह भी कहा कि वे किसी अन्य दल में शामिल होने या नया राजनीतिक मोर्चा बनाने को लेकर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
वहीं इंदु शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है लेकिन वह हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं दे रही जो हरियाणा के हितों के खिलाफ है। इंदु शर्मा ने कहा कि वह भविष्य में भी अपने समर्थकों के साथ मिलकर जनता के मुद्दों के लिए सक्रिय रहेंगी।