फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   former cm brifing in kitlana toll, farmers protest

किसान आंदोलन ने भाईचारे को अटूट किया : ओमप्रकाश चौटाला

Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
former cm brifing in kitlana toll, farmers protest
कितलाना टोल प्लाजा धरने पर किसानों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला सोमवार को कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों काले कानून ने प्रदेश की 36 बिरादरी को एकजुट कर दिया है। सभी वर्ग मिलकर कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उनकी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। जहां और जैसी भी जरूरत होगी इनेलो का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव बेशक गिर गया हो लेकिन गठबंधन सरकार की समय से पहले विदाई तय है। प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होने तय हैं। जिसमें सत्ता के नशे में चूर भाजपा और जजपा को करारी शिकस्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भाईचारे में आग लगाई थी, अब उसे लोग समझ गए हैं और उनको गांव में घुसने के लाले पड़े हुए हैं। धरने के 81वें दिन प्रो. राजेंद्र डोहकी, कप्तान रामफल, मास्टर ओमप्रकाश कितलाना, बीरमति डोहकी, डॉ. मौजीराम, जिले सिंह, निहाल सिंह, ओमप्रकाश नंबरदार चरखी, राजबाला ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकार लाचार और बेबस समझने की गलती ना करे। किसान अपनी मांगों को पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष दादरी विजय पंचगांव, ओमप्रकाश कड़वासरा, इनेलो जिला अध्यक्ष भिवानी रवि महमिया बहलवाला, पूर्व चेयरमैन दिलबाग सिंह, सूबेदार सत्यवीर सिंह, राजेश झोझू, अनीता खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed