फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Follow the rules of CPCB crusher driver: SDM

सीपीसीबी के नियमों का पालन करें क्रशर चालक : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Follow the rules of CPCB crusher driver: SDM
18 फोटो क्रशर मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी मानदंड पूरे करने के निर्देश देते एसडी - फोटो : Bhiwani
तोशाम। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने कहा कि प्रदूषण के मद्देनजर आगामी आदेशों तक प्रदूषण नियंत्रण द्वारा बनाए गए नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए क्रशर इकाइयां, मिक्स हॉट प्लांट दो शिफ्ट में चलाए जाएं।
विज्ञापन

एसडीएम ने क्रशर मालिकों से शिफ्ट सिस्टम लागू करने के लिए इकाइयों की सूची मांगी है। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने वीरवार को उपमंडल कार्यालय परिसर स्थित हॉल में अधिकारियों व क्रशर इकाई संचालकों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में स्टोन क्रशर, मिक्स हॉट प्लांट व ईंट भट्ठे बंद करने के निर्देश दिए गए थे। अब यह पाबंदी हटा दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए एहतियात बरतने की आवश्यकता है। एसडीएम ने क्रशर इकाइयों, मिक्स हॉट प्लांट संचालकों को आगामी आदेशों तक शिफ्ट में चलाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने क्रशर मालिकों से सूची तैयार करने को कहा। साथ ही उन्होंने पानी के छिड़काव के साथ-साथ अन्य मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा जारी मानदंडों को अतिशीघ्र पूरा करें, अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ने क्रशर मालिकों की समस्याएं भी सुनीं और निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके भौसले, नायब तहसीलदार अशोक जुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वैज्ञानिक अपर्नेश कौशिक, वन राजिक अधिकारी जयपाल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मंगतराम, एसडीओ विक्रम पूनिया, पंचायत अधिकारी अजय कुमार, व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक, भीष्म मेहता, कृष्ण मलिक, जयसिंह सिंधू, उमेश मंगल, तरुण शर्मा, पूर्णचंद, इंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed