{"_id":"667b4b8a9ec50618cd077f56","slug":"fogging-in-all-31-wards-of-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119240-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब नगर परिषद कराएगा पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब नगर परिषद कराएगा पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग
Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
अब नगर परिषद भिवानी के सभी 31 वार्डों में फॉगिंग कराएगा।
भिवानी। अब नगर परिषद शहर के सभी 31 वार्डों में फॉगिंग कराएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से भी फॉगिंग दवा की खेप नगर परिषद में पहुंच चुकी है। नगर परिषद ने फॉगिंग के लिए शेड्यूल भी तैयार किया है। जल्द ही इसे प्रारूप देकर वार्ड वाइज फॉगिंग का काम शुरू कराया जाएगा।
बारिश होते ही मच्छर का लारवा भी पनप जाएगा। ऐसे में लारवा को खत्म करने के लिए विभाग की टीम भी फॉगिंग गन तैयार कर चुकी है। नगर परिषद के पास तीन गन फॉगिंग मशीनें हैं। इनके जरिये टिप्पर ऑटो से नगर परिषद के कर्मचारी फॉगिंग करेंगे।
नगर परिषद हर साल मानसून से पहले ही फॉगिंग का शेड्यूल निर्धारित करता है। ये अभियान अक्तूबर नवंबर तक जारी रहता है। इस दौरान शहर के सभी 31 वार्डों में फॉगिंग के लिए कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जा चुका है। ये कर्मचारी हर वार्ड की हर गली के अंदर फॉगिंग करेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर भी फॉगिंग होगी।
विज्ञापन
शहर में डेंगू और मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया के लिए स्पेशल वार्ड भी तैयार किया हुआ है। लेकिन शहरी दायरे में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर परिषद भी मच्छर के लारवा और इसकी रोकथाम के लिए अपने स्तर पर कदम उठाती है।
बारिश के बाद शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद की ओर से तैयारी कर ली गई है। तीन मशीनों से शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर जिन क्षेत्रों में ज्यादा मच्छर होंगे। उनमें पहले फॉगिंग की जाएगी। - राजेराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।