फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Flying Squad team of Chief Minister raided Bhiwani Tosham area

भिवानी: तोशाम में मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर चल रहा था अस्पताल

Tue, 12 Jul 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 02:26 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने ईशरवाल के दो मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Flying Squad team of Chief Minister raided Bhiwani Tosham area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार शाम को भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में छापा मारा। टीम ने इलाके के दो मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


जांच के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर अस्पताल चल रहा था। एक महिला को भर्ती किया गया था। उसे ग्लूकोज भी चढ़ाया जा रहा था। वहीं, सीएम उड़नदस्ते की भनक लगते ही क्षेत्र के दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया। कई दवा विक्रेता अपने दुकानों के शटर गिराकर चले गए।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक अनूप सिंह, उपनिरीक्षक राजबीर व एएसआई नरेंद्र व स्वास्थ्य विभाग नागरिक अस्पताल भिवानी की डॉ प्रज्ञा, ड्रग कंट्रोल आफिसर हेमंत ग्रोवर के साथ सोमवार शाम को ईशरवाल क्षेत्र में पहुंची। एक डायग्नॉजिस्ट सेंटर में एक महिला व गांव का ही एक व्यक्ति एडमिट किया हुआ था, जिनका यहां इलाज चल रहा था। टीम ने यहां दाखिल दोनों मरीजों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर मरीजों का इलाज कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ईशरवाल के ही एक मेडिकल हॉल संचालक ने भी अपने मेडिकल स्टोर के पीछे अस्पताल बनाया हुआ था. जिसमें एक महिला मरीज भी दाखिल थी। यह भी बिना लाइसेंस खुद का अस्पताल चला रहा था। टीम ने दोनों से ही मरीजों का इलाज करने संबंधी लाइसेंस व दस्तावेज मांगे, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की सूचना तोशाम पुलिस थाना में भी दी, जिस पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed