फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five sewer manhole covers were broken due to the pressure of heavy vehicles on the under-construction Dinod Road.

Bhiwani News: निर्माणाधीन दिनोद रोड पर भारी वाहनों के दबाव से टूटे पांच सीवर मैनहोल के ढक्कन

Sun, 16 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Five sewer manhole covers were broken due to the pressure of heavy vehicles on the under-construction Dinod Road.
दिनोद रोड पर वाहनों के दबाव से टूटे सीवरमैनहोल के ढक्कन
भिवानी। ढाई करोड़ रुपये की लागत से दिनोद रोड पर 1600 मीटर क्षेत्र में आरसीसी पैटर्न की सड़क का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण सामग्री लेकर बड़े-बड़े वाहन लगातार इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। भारी वाहनों के दबाव से मुख्य सड़क पर बने पांच सीवर मैनहोल के ढक्कन टूटकर गहरे सीवर में गिर गए हैं। खुले पड़े इन मैनहोल से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने और राहगीरों के गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण एजेंसी की लापरवाही सड़क निर्माण के साथ-साथ लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि ने स्थिति को गंभीर बताते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने शीघ्र नए ढक्कन लगवाने की मांग की है। कार्यकारी अभियंता ने सोमवार तक ढक्कनों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि नगर परिषद द्वारा दो करोड़ 48 लाख 67 हजार रुपये की लागत से 24.5 फीट चौड़ी और करीब 1600 मीटर लंबी आरसीसी सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिनिधियों अनिल कुमार और रोहताश वर्मा ने बताया कि फिलहाल ठेकेदार कच्चा रोडा डालकर उसके ऊपर पहली परत तैयार कराने में जुटा है। इस प्रक्रिया में आए दिन जेसीबी व भारी वाहन गुजर रहे हैं। इससे सड़क के बीचोंबीच बने कई सीवर मैनहोल के ढक्कन चटक कर टूट गए और सीवर लाइन में गिर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिनोद रोड तैयार होने के बाद यहां रोजाना दो से ढाई हजार वाहन गुजरेंगे। ऐसे में मजबूत ढक्कन ही भविष्य में होने वाले हादसों को रोक सकते हैं। इसलिए निर्माण एजेंसी से उच्च गुणवत्ता वाले ढक्कन लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनोद रोड पर करीब 60,000 से अधिक आबादी का यही मुख्य मार्ग है। फिलहाल इसका नवीनीकरण कार्य जारी है। यह क्षेत्र दोनों तरफ से घनी आबादी से घिरा है। टूटे सीवर मैनहोल के ढक्कनों के कारण घरों के बाहर खेल रहे बच्चों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। -विवेक यादव, दिनोद रोड निवासी


दुर्गा कॉलोनी से शास्त्रीनगर कॉलोनी क्षेत्र के बीच पांच सीवर मैनहोल के ढक्कन टूट चुके हैं। इनके कारण आने-जाने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि कोई असावधानीवश इस गहरे सीवर में गिर गया तो जान का गंभीर खतरा हो सकता है। इन सीवर लाइनों की गहराई दस फीट से अधिक है। - सत्यवान, दिनोद रोड निवासी


दिनोद रोड का रेलवे ओवरब्रिज शुरू होने के बाद यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। निर्माण कार्य के बीच भी रोजाना दो से ढाई हजार वाहन गुजरते हैं। कच्चा रोड तैयार किया जा रहा है इसलिए सीवर ढक्कन तुरंत लगाने जरूरी हैं ताकि कोई हादसा न हो। -मास्टर भूप सिंह, दिनोद रोड निवासी


सड़क निर्माण के लिए दिनभर भारी वाहन सामग्री लेकर आ रहे हैं। वाहनों के दबाव से कई सीवर मैनहोल के ढक्कन टूटकर गटर में गिर गए हैं जिससे सीवर की निकासी भी बाधित होगी। -रामनारायण, दिनोद रोड निवासी


दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी लाइनपार की आठ बड़ी कॉलोनियों के लिए लाइफलाइन है। यही मार्ग उन्हें मुख्य शहर से जोड़ता है। नई सड़क के साथ सीवर मैनहोल ढक्कन भी समतल और मजबूत लगाए जाए। -मुकेश हलवाई, दिनोद रोड निवासी


नई सड़क बनने से पहले ही सीवर मैनहोल ढक्कन टूट रहे हैं। अगर सड़क चालू हो गई तो ये कमजोर ढक्कन कुछ दिन भी नहीं चलेंगे। यहां मजबूत ढक्कन लगाए जाएं ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। -कंवरपाल, दिनोद रोड निवासी


मैंने दिनोद रोड पर टूटे पांच सीवर मैनहोल के ढक्कनों की फोटो और शिकायत नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को भेजी है। निवेदन किया है कि खुले सीवर मैनहोल पर तत्काल नए ढक्कन लगवाए जाएं। सड़क आरसीसी पैटर्न पर बन रही है ऐसे में मैनहोल भी सड़क के स्तर के अनुरूप ठीक किए जाए। निर्माण एजेंसी के कार्य में मैनहोल दुरुस्ती भी शामिल है। ढक्कन टूटने से हादसे की आशंका बनी हुई है, इसलिए इन्हें जल्द ठीक कराया जाए। -अनिल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 18



सड़क निर्माण के दौरान सीवर मैनहोल क्षतिग्रस्त होने की फोटो और शिकायत व्हाट्सएप पर मिली है। संबंधित कर्मचारी को मौके पर भेज दिया है। सोमवार को टूटे मैनहोल ढक्कन लगवाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। -जसवंत सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed