{"_id":"69cc0eda77d60a6215076caa","slug":"five-percent-increase-in-toll-rates-increased-burden-on-heavy-vehicles-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-148936-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: टोल रेट में पांच फीसदी बढ़ोतरी, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: टोल रेट में पांच फीसदी बढ़ोतरी, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन
बामला टोल से निकलते वाहन।
भिवानी। टोल रेट में मंगलवार रात 12 बजे से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो गई है जिससे भारी वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है जबकि कार, जीप और वैन चालकों को राहत दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के निर्देश पर जिले के कितलाना और बामला टोल प्लाजा पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं।
टोल दरों में वृद्धि के चलते अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा से गुजरने के लिए 5 से 25 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा। इन दोनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख वाहनों का आवागमन होता है। सरकार हर वर्ष एक अप्रैल से टोल के नए रेट लागू करती है। इस बार भी पांच प्रतिशत तक वृद्धि की गई है।
भिवानी-चरखी दादरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कितलाना स्थित टोल प्लाजा हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर को जोड़ता है जबकि भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव बामला के पास स्थित टोल प्लाजा मुख्य हाईवे पर है जो जिले को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ता है। बामला टोल के संचालक मनोज परमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार टोल रेट में पांच प्रतिशत तक वृद्धि की गई है जो एक अप्रैल से लागू हो गई है। हालांकि कार, जीप और वैन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कार, जीप और वैन के रेटों में नहीं हुआ बदलाव
टोल प्लाजा के एक अप्रैल से नए रेट शुरू हो गए है। जिनमें पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन कार, जीप और वैन चालकों पर इसका कोई असर नहीं होगा। एनएचएआई द्वारा इन वाहनों के टोल में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इन वाहन चालकों को पहले की तरह ही पुराने टोल रेट चुकाने होंगे।