फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five new dengue patients were found in the district, the number was 298

जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या हुई 298

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients were found in the district, the number was 298
जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, संख्या हुई 298
विज्ञापन

भिवानी। जिले में मंगलवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 298 हो गई है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज स्वास्थ्य विभाग के लिए भी सिर दर्द बनते जा रहे है। विभाग ने एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे में जुटे कर्मचारियों को अधिक सक्रीय होने के निर्देश दिए है। साथ ही आशंकित मरीजों की सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए है। जिले में डेंगू के अब तक 298 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 285 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 13 मरीजों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल करवाया है।
311 की बनाई ब्लड स्लाइड, 49 के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने की टीम ने मंगलवार को मलेरिया की जांच के लिए 311 आशंकित मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई। इनमें शहरी क्षेत्र में 59 और ग्रामीण क्षेत्र में 252 ब्लड स्लाइड बनाई है। मंगलवार के बनाई सभी ब्लड स्लाइड की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं डेंगू की जांच के लिए 49 आशंकित मरीजों के सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। मलेरिया की जांच के लिए जिले में अबतक 14644 ब्लड स्लाइड बनाईं और डेंगू के 2097 सैंपल लिए हैं। हालांकि मलेरिया का अभी कोई मरीज सामने नहीं आया है। जिले में डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर 4149 को नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन:
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा अभियान चला रहा है। जिले में बुखार, डेंगू, मलेरिया के आशंकित मरीजों की जांच के दिर्नेश दिए हैं। साथ ही डेंगू प्रभावित क्षेत्र में स्प्रे करवाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed