फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five more corona positive found in Bhiwani.

तहसील कल्याण अधिकारी समेत पांच कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 22 Jul 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five more corona positive found in Bhiwani.
डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जारी है। मंगलवार को जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के तहसील कल्याण अधिकारी समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब जिले में कुल केस 729 हो चुके हैं। जिनमें एक्टिव केस 76 हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के लिए बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को 13 ने कोरोना को मात दी। अब जिले में 648 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। मंगलवार को भी 300 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दो और दोपहर बाद तीन कोरोना संक्रमित सामने आए। मंगलवार को जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से दो, तोशाम से एक, संजीव कॉलोनी और हनुमान ढाणी से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं मंगलवार को भी 13 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए।
विज्ञापन

ये नए पॉजिटिव आए सामने
तहसील कल्याण अधिकारी व एक अन्य मिले पॉजिटिव : भारत नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर आठ वासी 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। वह जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय ग्रुप डी में भर्ती हुआ था। वह इसी कार्यालय के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सपंर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम में मिला पॉजिटिव : तोशाम के विकास नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है।
65 वर्षीय बुजुर्ग मिला पॉजिटिव : संजीव कॉलोनी वार्ड नंबर 20 से 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरियाणा बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है।
बैंक कर्मी मिला पॉजिटिव : हनुमान ढाणी से 35 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सुरूरपुर खुर्द मेरठ (यूपी) में एसबीआई बैंक में कार्य करता है। वह आनंद निवास शारदापुरी मेरठ में रहता है और 15 जुलाई को भिवानी आया था।

अब तक जिले में कुल 729 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 648 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 76 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को जिले से 300 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। किसी को भी खांसी-जुकाम, बुखार संबंधित समस्या है तो वे अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाए। - जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed