फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First phase examination will be held today under Mission Buniyad

Bhiwani News: मिशन बुनियाद के तहत आज होगी प्रथम चरण की परीक्षा

Thu, 01 Feb 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
First phase examination will be held today under Mission Buniyad
भिवानी। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत जागरूकता के लिए ब्लॉक स्तरीय सेमिनार आयोजित किए गए। इन सेमिनारों में पूरे हरियाणा से दो लाख से भी ज्यादा बच्चे और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। भिवानी, बवानीखेड़ा, बहल, कैरू, लोहारू, सिवानी, तोशाम खंड में भी ब्लॉक स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि मिशन बुनियाद के प्रथम स्तर की प्रवेश परीक्षा की तारीख 30 जनवरी से बदलकर अब 2 फरवरी कर दी गई थी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसमें छात्रों को उनके परीक्षा केंद्र की सूचना प्राप्त होगी। हरियाणा के 119 शैक्षिक खंडों में इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 216 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस परीक्षा का नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित इंदौरा होंगे। परीक्षा के लिए पूरे हरियाणा से लगभग 70,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। प्रवेश परीक्षा में कक्षा छठी, 7वीं और 8वीं के गणित के सवाल शामिल होंगे। पेपर में कुल 200 अंक होंगे, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा और हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले स्तर की परीक्षा से 20,000 विद्यार्थियों को चयन किया जाएगा। इसके बाद उनके द्वितीय स्तर की परीक्षा 29 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें से लगभग 5000 बच्चों को तृतीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें कुल 3000 विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के तहत दाखिला मिलेगा। उनकी कक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी।

इन स्कूलों में होगी परीक्षा
प्रवेश परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित करने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा विभाग के रहेगी। भिवानी जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानी खेड़ा (367), राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहल (350), पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी (317), राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी (396), सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल बोर्ड भिवानी (6877), राजकीय मॉडल संस्कृति वरित माध्यमिक विद्यालय कैरू (395), राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू (393), राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी मंडी (359), आरोही मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय तोशाम (6654) राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम (356) स्कूलों में परीक्षा केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed