फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firing at the police catch the culprit

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग

Sat, 12 Jul 2014 12:43 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Sat, 12 Jul 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन

बेखौफ अपराधियों ने अब पुलिस को भी निशाने पर लिया है। चैहड़ चौकी स्थित नांगल गांव में वांछित अपराधी को पकड़ने गई बहल पुलिस की टीम पर एक अपराधी ने फायरिंग कर दी। गोली बहल पुलिस के हेड कांस्टेबल रविंद्र के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले में नौ लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह छह बजे की है। बहल पुलिस को सूचना मिली कि नांगल गांव में राजस्थान तथा हरियाणा के कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी राजेंद्र उर्फ हाथी अपने घर पर मौजूद है। बहल पुलिस थाना प्रभारी अशोक शर्मा के अलावा हेड कांस्टेबल रविंद्र, हेड कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल राजेश, महेंद्र ने नांगल गांव में दबिश दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने जैसे ही आरोपी को पकड़ा तो परिवार के लोग बीच में आ गए तथा आरोपी युवक की मौके से भागने में मदद की। लेकिन पुलिस के दो जवानों रविंद्र तथा महेंद्र ने आरोपी को फिर से पकड़ लिया। इस पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी जो हेड कांस्टेबल रविंद्र के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में रविंद्र को हिसार ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के बाद अपराधी फरार
वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना में बहल पुलिस के अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल रविंद्र के बयान पर नामजद राजेंद्र, रूकमा, होशियार सिंह, मायादेवी, शंभू, संदीप, जोगेन्द्र, राजेश, ढिल्ला के अलावा पांच-सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजबीर सिंह तथा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

सीआईए ने की छापेमारी
सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा लोगों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने सीआईए दादरी, सीआईए भिवानी समेत चार टीमें गठित कर आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की। 


राजस्थान व हरियाणा में दर्ज हैं कई मामले
पुलिस शुक्रवार को आरोपी राजेंद्र उर्फ हाथी को 25 अप्रैल 2014 को चैहड़ गांव के प्रदीप नामक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल करने के मामले में पकड़ने गई थी। पुलिस प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी राजेंद्र पर राजस्थान में अपराध के कई मामले दर्ज हैं। राजेंद्र पर 23 जून 2013 को राजगढ में जेल में बंद रहते हुए कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार होने का मामला भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed