Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Fire in shop due to short circuit, goods worth thousands of rupees burnt to ashes
{"_id":"61ec4f4f4f368f11f805d3aa","slug":"fire-in-shop-due-to-short-circuit-goods-worth-thousands-of-rupees-burnt-to-ashes-bhiwani-news-hsr6226431111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जलकर राख
लोहारू। शनिवार अल सुबह शहर के परशुराम चौक पर एक जनरल स्टोर की दुकान में कथित रूप से शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण दुकान में रखा हजारों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना लोहारू थाना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित दुकानदार महेश कुमार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि वह हमेशा की तरह दुकान मंगल करके सांय को घर चला गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान में धुआं निकल रहा है। जिस पर तुरंत दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो दुकान के भीतर आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
उसने पानी डालकर आग पर काबू पाया तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित का कहना है कि वह कुछ रोज पहले ही दिल्ली से करीब 60 हजार रुपये का सामान लाया था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। वहीं, दुकानदार महेश कुमार व स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।