फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fire accidenet in medical store

शार्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग

Tue, 06 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fire accidenet in medical store
शहर के महम गेट स्थित खालसा मेडिकल हॉल में रविवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। देर रात को ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शटर उखाड़कर आग पर काबू पाया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग शांत हुई, लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयां व फर्नीचर व दवाएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

महम गेट स्थित खालसा मेडिकल स्टोर के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे बैंक के चौकीदार ने उसे फोन पर सूचना दी कि स्टोर में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो बंद शटर के अंदर से आग की लपटें और धूंआ निकल रहा था। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की करीब चार गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

वहीं प्रत्यक्षदर्शी प्रारंभिक दृष्टि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी होना मान रहे हैं। खालसा मेडिकल स्टोर के ऊपर बैंक की शाखा बनी हुई हैं वहीं आसपास भी मेडिकल की दुकानें हैं। आग की घटना से आसपास के दुकानदारों में भी हडकंच मचा। मनोज ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed