फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fir of murder against two friend

युवक की मौत के मामले में दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
fir of murder against two friend
भिवानी। जूई नहर से गांव लोहानी के युवक का शव बरामद होने के मामले में जूई कलां पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव लोहानी निवासी मंजीत ने जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो भाई और एक बहन हैं। मंजीत ने बताया कि उसका 26 वर्षीय भाई अमरजीत के पास मंगलवार सुबह फोन आया था। जिसके बाद वह घर से चला गया था। उसका आरोप है कि उसके भाई को पहले उसके दोस्तों ने शराब पिलाई और फिर उसे नहर में डुबोकर मार डाला। हत्या का शक उसी के दोस्तों पर लगाया। जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बुधवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मृतक के भाई मंजीत की शिकायत पर मृतक अमरजीत के दोस्त गांव लोहानी निवासी आरोपी गोधी व मंगेज के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed