फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   FIR lodged against three for not paying for cattle worth Rs 19.20 lakh

Bhiwani News: 19.20 लाख रुपये के पशु खरीदकर नहीं किया भुगतान, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three for not paying for cattle worth Rs 19.20 lakh
बहल। गांव हसान निवासी डेयरी संचालक संदीप की शिकायत पर पुलिस ने रोहताश नैन, संदीप और नितेश नैन के खिलाफ 19.20 लाख रुपये मूल्य के पशु खरीदकर भुगतान नहीं करने तथा धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पशुओं की खरीद के बाद भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन रकम नहीं चुकाई और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि वह अपने खेत में डेयरी चलाने के साथ-साथ भैंसों की खरीद-फरोख्त का कार्य करता है। उसकी मुलाकात 21 फरवरी को रोहताश नैन से हुई थी। रोहताश ने स्वयं को भैंसों के कारोबारी बताते हुए पशु खरीदने में रुचि दिखाई। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और रोहताश पशुओं की वीडियो मंगवाने लगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 25 फरवरी को रोहताश नैन उसके घर पहुंचा और कुछ भैंसों का सौदा किया। उस समय उसने कहा कि वह पशुओं को आगे बेचकर 15 दिन के भीतर भुगतान कर देगा। जब शिकायतकर्ता ने जमानती की मांग की तो रोहताश ने अपने साले संदीप निवासी ईश्वरवाल की गारंटी दिलवाई। बाद में किसान डेयरी रोड मोड़ पर हुई मुलाकात में संदीप ने भी रोहताश की जिम्मेदारी लेते हुए भुगतान की गारंटी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि रोहताश नैन ने शुरुआत में दो भैंसों का सौदा 2.82 लाख रुपये में किया और कुछ राशि नकद तथा ऑनलाइन माध्यम से भेजकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद वह लगातार भैंसों और गायों की वीडियो मंगवाता रहा तथा पसंद आने पर अपने ड्राइवर के माध्यम से पशुओं को मंगवाता रहा।
शिकायतकर्ता के अनुसार 13 मार्च तक भेजे गए पशुओं की कुल कीमत 12,57,900 रुपये हो चुकी थी जबकि उसे केवल 4,78,000 रुपये ही प्राप्त हुए थे। रोहताश नैन भुगतान में देरी के लिए कभी दुर्घटना का बहाना बनाता तो कभी दो-तीन दिन में पैसे देने का आश्वासन देता रहा। इसी दौरान उसने और भी पशुओं की खरीद की।
आरोप है कि 14 मार्च को छह भैंसें करीब 9.82 लाख रुपये में तथा 25 मार्च को सात अन्य भैंसें अलग-अलग व्यक्तियों के माध्यम से मंगवाई गईं। इन पशुओं का भुगतान भी नहीं किया गया।

संदीप ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैलको उसे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने विश्वास में लेकर उससे कुल 19.20 लाख रुपये मूल्य के पशु खरीदे लेकिन पूरी राशि का भुगतान नहीं किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी रोहताश नैन, संदीप और नितेश नैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed