फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   FIR in pocso act against minor girl, blame of tourture

नाबालिग लड़की पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज : साथ रहने वाली छोटी बच्चियों को लगाती थी करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
FIR in pocso act against minor girl, blame of tourture
रेलवे स्टेशन के पास बाल सेवा आश्रम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी के तोशाम रोड स्थित बाल सेवा आश्रम के अंदर एक नाबालिग लड़की द्वारा मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर उन्हें बिजली का करंट लगाने जैसा मामला उजागर हुआ है। बाल सेवा आश्रम की मासूम बच्चियों की काउंसलिंग के बाद मामले का खुलासा हुआ। सीडब्ल्यूसी ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर आश्रम में रह रही एक नाबालिग लड़की पर ही पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी सदस्य रोशनलाल सिंहमार, रमेश कुमार व सत्येंद्र तंवर ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भिवानी के बाल सेवा आश्रम में आठ से दस साल की करीब सात-आठ बच्चियों ने आश्रम में ही रहने वाली 17 साल आठ माह की एक लड़की पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने और उन्हें बिजली का करंट लगाकर यातनाएं देने की शिकायत की। आश्रम की बच्चियों ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष खुलासा किया कि पिछले कई माह से यह नाबालिग लड़की आश्रम की बच्चियों को तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित कर रही है। लड़की अपने पास मोबाइल भी रखती है। इस संबंध में बाल सेवा आश्रम ने भी सीडब्ल्यूसी को पत्र लिखा था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडब्ल्यूसी की टीम ने इस मामले में महिला पुलिस थाना व डीसीपीओ के साथ 27 अगस्त को बाल सेवा आश्रम में पहुंचकर निरीक्षण भी किया था। इस दौरान आरोपी लड़की को पहले ही उनके पहुंचने की भनक लग गई थी, जिसके बाद उसने मोबाइल फोन तो छिपा दिया, लेकिन इस दौरान आश्रम की बच्चियों ने उसकी अमानवीय करतूतें सीडब्ल्यूसी सदस्यों के समक्ष रख दीं। इसके बाद बच्चियों की काउंसलिंग भी कराई गई। जिसमें कई तरह की यातनाएं देने के तथ्य भी उजागर हुए। सिटी थाना पुलिस ने सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर आरोपी नाबालिग लड़की पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाल सेवा आश्रम में हैं 23 लड़कियां और 11 लड़के
तोशाम रोड स्थित बाल सेवा आश्रम में फिलहाल 23 नाबालिग लड़कियां और 11 नाबालिग लड़के रह रहे हैं। लड़कियों व लड़कों के लिए आश्रम में अलग-अलग रहने व प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था की हुई है। लड़कियों को एक ही जगह पर एक साथ रहना व सोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल पहले आश्रम में आई थी आरोपी लड़की
आश्रम प्रबंधन ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि करीब ढाई साल पहले रेस्क्यू कर आरोपी नाबालिग लड़की भिवानी आश्रम में लाई गई थी। तभी से यह लड़की यहां पर रह रही है। आरोपी लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी, जिसके बाद इस लड़की को न्यायालय के आदेश पर बाल सेवा आश्रम में छोड़ा गया था।
लड़कियों ने आरोप लगाए थे
सीडब्ल्यूसी के समक्ष बाल सेवा आश्रम की करीब 7-8 लड़कियों ने एक लड़की द्वारा करंट लगाने और अमानवीय यातनाएं देने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद महिला पुलिस थाने की टीम व डीसीपीओ के साथ आश्रम का निरीक्षण किया था। इसी दौरान यह सच्चाई सामने आई थी। फिलहाल मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी है।

-सत्येंद्र परमार, सदस्य, सीडब्ल्यूसी भिवानी।
पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर बाल सेवा आश्रम में रह रही एक नाबालिग लड़की पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस के उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आश्रम की नाबालिग लड़कियों द्वारा यातनाएं देने के आरोप लगे हैं।
-संदीप शर्मा, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed