फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Finance Minister JP Dalal visited the city and took stock, gave necessary instructions to the officials

Bhiwani News: वित्त मंत्री जेपी दलाल ने शहर का दौरा कर लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Wed, 19 Jun 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister JP Dalal visited the city and took stock, gave necessary instructions to the officials
 अ​धिकारियों को निर्देश देते वित्तमंत्री जेपी दलाल।
भिवानी। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, चीफ इंजीनियर डीके आहुजा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वित्त मंत्री ने अधिकारियों को भिवानी के सेक्टरों की चारों सड़कें, ग्रीन बेल्ट को दुरुस्त करने, बरसाती पानी निकासी प्रबंधन व चौ. सुरेंद्र पार्क का सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने भिवानी शहर की मास्टर प्लान तैयार कर शहरी प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे एक महीने बाद शहर का निरीक्षण करेंगे, तब तक सभी विकास कार्य हो जाने चाहिए। वित्त मंत्री दलाल ने बैठक के उपरांत अधिकारियों के साथ शहर के सेक्टर-13, 23 व चौ. सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल पार्क, बीपीएस स्कूल के साथ लगते वृद्धाश्रम-जिमखाना क्लब, भगत सिंह चौक क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के सुंदरीकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बासिया भवन से चिड़िया घर रोड तक जाने वाली सड़क के निर्माण, ग्रीन बेल्ट व पार्किंग से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिटी स्टेशन को जाने वाली सड़क का कार्य भी तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सिटी स्टेशन रोड के साथ-साथ सेक्टर 13 व 23 के अंदर की सड़कों व सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट का नव निर्माण व पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण का अभियान चलाएं ताकि शहर सुंदर नजर आए
उन्होंने कहा कि पंचायत भवन से सिटी स्टेशन तक रोड चकाचक नजर आना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे शहर के सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण का अभियान चलाएं ताकि शहर सुंदर नजर आए। प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वित्त मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता डीके आहुजा, एसडीएम हरबीर सिंह, प्रशासक सतपाल शर्मा, ईओ विजय मलिक, डीटीपी मुख्यालय अनिल मलिक, एसए जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed