फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fight will be for entrance in Bhiwani's 4 college's 5930 seats

शहर के चार कॉलेजों में 5930 सीटों पर प्रवेश के लिए रहेगी मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
fight will be for entrance in Bhiwani's 4 college's 5930 seats
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निदेशानुसार कॉलेजों में 12 अगस्त से एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अपने कांबिनेशन सीट, कोर्स, कॉलेज की सीट, फीस, एडमिशन के नोडल ऑफिसर की जानकारी उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भी भेज दी है। शेड्यूल के अनुसार इस बार अगस्त में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद एक सितंबर से स्नातक की कक्षाएं लगनी शुरू की जाएंगी। शहर के चार प्रमुख महाविद्यालयों की 5930 सीटों पर दाखिले के लिए मारामारी रहेगी।
विज्ञापन

शहर में महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में आठ कोर्सों में 1880 सीटों पर और वैश्य महाविद्यालय में 10 कोर्स के लिए 1800 विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज में छह कोर्स के लिए 1170 विद्यार्थी और आदर्श महिला महाविद्यालय में दस कोर्स के लिए 1160 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला लेंगे। जिले में 12वीं कक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत 13566 विद्यार्थी और सीबीएसई के अंतर्गत 13351 विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट ज्यादा फीसदी पर लगाना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

ये रहेगा एडमिशन का शेड्यूल
-12 से 20 अगस्त तक आवेदन जमा होंगे।
- 13 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा।
- 23 से 24 अगस्त तक पहली लिस्ट तैयार की जाएगी।
- 25 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
- 25 से 28 अगस्त तक पहली लिस्ट के विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे। यदि लेट हुए तो मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाएंगे।
- 29 अगस्त को दूसरी लिस्ट तैयार की जाएगी।
- 30 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- 30-31 अगस्त को फीम जमा करवानी होगी।
- अगर सीटें खाली रहती हैं तो एक सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को वेटेज दिया जाएगा। आवेदक को अधिकतम 10 प्रतिशत वेटेज मिल सकेगा।
- सामान्य श्रेणी के छात्र अब हरियाणा जनरल कोटा के भीतर ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंतिम चयन के बाद, प्रवेश शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। कॉलेज में जाकर सीधे प्रवेेश शुल्क का भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है।

- विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी किसी भी स्तर पर गलत मिली तो दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड
- पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन प्रतिलिपि।
- हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतिलिपि।
- 10 वीं की मार्कशीट।
- 12 वीं की मार्कशीट।
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी।
- चरित्र प्रमाणपत्र।
- एनसीसी/एनएसएस/खेल प्रमाणपत्र (वेटेज के लिए) जहां भी लागू हो।
- हरियाणा प्रमाणिक निवासी प्रमाणपत्र (डोमिसाइल)
- ईडब्ल्यूएस या एससी/बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाणपत्र।
- आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र।
- गैप ईयर होने पर एफिडेविट।
तैयारी पूरी
कॉलेज में एडमिशन को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार कॉलेजों में स्नातक की एडमिशन प्रक्रिया 12 से 31 अगस्त तक चलेगी। स्नातक में दाखिलें को लेकर कॉलेज में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि जो भी दाखिले के इच्छुक हैं तो अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर लें।
- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed