फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fifth grader Meenu stood first in fancy dress and Lucky stood first in solo dance

Bhiwani News: फैंसी ड्रेस में पांचवीं कक्षा की मीनू और सोलो डांस में लक्की रहा प्रथम

Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fifth grader Meenu stood first in fancy dress and Lucky stood first in solo dance
लोहारू। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सोलो डांस, ग्रुप डांस, एक्टिंग, पेंटिंग सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया। जिसमें 11 आयु वर्ग में गिगनाऊ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला की छात्रा मीनू ने फैंसी ड्रेस में प्रथम तथा स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के छात्र लक्की ने प्रथम स्थान किया। प्रतियोगिता में खंड के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


हीरालाल सांगवान के सानिध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार लड़कों की सोलो नृत्य प्रतियोगिता में जीएमएसपीएस लोहारू के लक्की ने प्रथम, रागनी में ढाणी श्यामा स्कूल के यश ने प्रथम, समूह नृत्य में ढाणी मालियान स्कूल की टीम ने प्रथम, फैंसी ड्रेस में झांझड़ा टोडा स्कूल के यश ने प्रथम, एक्टिंग में अनुज ने प्रथम, यश ने द्वितीय और ऋतिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों की प्रतियोगिता में समूह नृत्य में जीपीएस एचबी लोहारू की टीम ने प्रथम, सोलो नृत्य में जीएमएसपीएस लोहारू की इशिका ने प्रथम, एकता ने द्वितीय और कृष्णा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समूह गान में ढाणी मालियान की टीम ने प्रथम, फैंसी ड्रेस में पूर्वी ने प्रथम, मीनू ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय तथा एक्टिंग में आलिया ने प्रथम, मीनू ने द्वितीय और राशि ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्टेट अवाॅर्ड विजेता मनोज कुमारी, नीलम, सतीश मेचू, कंवरभान दहिया, श्यामसुंदर दमकोरा, अजय सांगवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed