{"_id":"67338f750bd8c78d2309d4be","slug":"fertilizer-shortage-new-rack-did-not-reach-authorized-fertilizer-sales-centers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125631-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद किल्लत: अधिकृत खाद बिक्री केंद्रों पर नहीं पहुंचा नया रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद किल्लत: अधिकृत खाद बिक्री केंद्रों पर नहीं पहुंचा नया रैक
Tue, 12 Nov 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में स्थित खाद बिक्री केंद्र।
भिवानी। मंगलवार को भी अधिकृत खाद बिक्री केंद्रों पर डीएपी का नया रैक नहीं पहुंचा। केंद्रों पर खाद लेने के लिए सुबह भी किसान पहुंचे, लेकिन खाद नहीं आने की वजह से किसानों को निराश की वापस लौटना पड़ा।
दरअसल, गेहूं बिजाई को लेकर किसानों को इस समय डीएपी की अत्यधिक जरूरत है। ऐसे में किसान अधिकृत बिक्री केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले सप्ताह की डीएपी का भंडारण खत्म हो चुका है, जबकि इस सप्ताह डीएपी का नया रैक आने की संभावना कृषि अधिकारी जता रहे हैं।
अब तक जिले में आठ हजार मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। वहीं जिला प्रशासन भी खाद किल्लत नहीं होने का दावा करते नहीं थक रहा है। लेकिन अधिकृत खाद बिक्री केंद्रों पर किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। किसानों को डीएपी नहीं आने पर टोकन भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
खाद बिक्री केंद्रों पर वितरण में व्यवस्था बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया हुआ है। लेकिन केंद्रों पर जब खाद का स्टॉक आता है तो अफरा तफरी का माहौल भी बनता है। ज्यादा भीड़ जुटी देख पुलिस तक बुलानी पड़ती है।
डीएपी का नया रैक जल्द आ जाएगा। इसके बाद सभी किसानों को जरूरत के हिसाब से उसका वितरण कराया जाएगा।
- डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक।