फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fasts and festivals teach lessons of love and dedication.

Bhiwani News: व्रत-त्योहार प्रेम, समर्पण की देते हैं सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fasts and festivals teach lessons of love and dedication.
गांव दिनोद में आयोजित सत्संग में  प्रवचन देते संत कंवर महाराज।
भिवानी। भारतीय संस्कृति में व्रत-त्योहार आत्मचिंतन, प्रेम और समर्पण की प्रेरणा देते हैं। करवा चौथ भी परमात्मा के प्रति विश्वास और दांपत्य जीवन में निष्ठा का संदेश देता है। यह सत्संग वचन वीरवार को दिनोद गांव में संत कंवर महाराज ने संगत के बीच कहे।
विज्ञापन

संत कंवर महाराज ने कहा कि व्रत-त्योहार भले ही निर्धारित तिथियों पर मनाए जाते हैं लेकिन इनके पीछे श्रद्धा, प्रेम और विश्वास का भाव हमेशा बना रहता है। परमात्मा ही जीवन का आधार है और हर पल हमारा सहारा बनता है। इसलिए उसे केवल दुख या संकट में ही नहीं, बल्कि सुख के समय भी याद करना चाहिए और उसकी कृपा के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें परिस्थितियां बदलने पर भी विश्वास कायम रहे। व्रत-त्योहार रिश्तों की अहमियत समझने और जीवन में प्रेम, त्याग व सद्भाव अपनाने की प्रेरणा देते हैं। यदि व्यवहार में दया, विनम्रता और परोपकार नहीं है, तो केवल धार्मिक क्रियाओं से जीवन का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ की कथा में निष्ठा और विवेक का दिया संदेश
संत कंवर महाराज ने सुहागिनों को करवा चौथ की कथा सुनाते हुए कहा कि यह व्रत पति की दीर्घायु की कामना के साथ दांपत्य जीवन में अटूट विश्वास, प्रेम और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है। प्रचलित कथा एक पतिव्रता स्त्री के दृढ़ संकल्प और प्रेम को दर्शाती है। इसका मूल संदेश है कि विश्वास के साथ विवेक, प्रेम के साथ धैर्य और समर्पण के साथ सत्य भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सुहागिनें पति की मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं, उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में सद्कर्म, संयम और सेवा का संकल्प लेना चाहिए। परमात्मा के प्रति अटूट विश्वास रखते हुए भक्ति को केवल शब्दों और कर्मकांडों तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि उसे अपने विचारों और व्यवहार में भी उतारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed