फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers to lay siege to the Irrigation Minister's camp office on the 25th.

Bhiwani News: सिंचाई मंत्री के कैंप कार्यालय का 25 को घेराव करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers to lay siege to the Irrigation Minister's camp office on the 25th.
भिवानी। ड्रेनों, नहरों और नालों की बारिश से पहले सफाई करवाने, उनके किनारों को मजबूत करने तथा वर्ष 2025 के जलभराव और बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों व मकानों का बकाया मुआवजा दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा 25 जून को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश और जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से इन मांगों को उठा रहा है लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम निकट है और यदि समय रहते आवश्यक प्रबंध नहीं किए गए तो किसानों और आम जनता को एक बार फिर उन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर 25 जून को सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में किसान एकत्रित होंगे। इसके बाद सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed