फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers stood in front of Kungar SBI branch for the second day, officials gave written assurance

Bhiwani News: कुंगड़ एसबीआई ब्रांच के आगे दूसरे दिन डटे रहे किसान, अधिकारियों ने दिया लिखित में आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers stood in front of Kungar SBI branch for the second day, officials gave written assurance
बैंक से फ्राॅड हुए पैसे लेने  को लेकर दुसरे​ दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीण।
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़, दौलतपुर खेड़ी, भैणी जाटान व ठाकरान के ग्रामीण अपने साथ हुई धोखाधड़ी के विरोध में भारतीय स्टेट बैंक कुंगड़ ब्रांच के सामने हड़पे गए पैसे लेने के लिए दूसरे दिन भी धरने पर बैठ गए। किसानों का आक्रोश देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक के हिसार स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक संतोख सिंह भंगल पहुंचे और लिखित में आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक पीड़ित व प्रभावित किसानों को ब्याज समेत पूरा पैसा 45 दिनों में वापस कर देंगे तथा एक सप्ताह में उनके अनधिकृत रूप से निकाले गए पैसे का ब्योरा सभी किसानों को लिस्ट सुपुर्द कर देंगे। किसानों ने आश्वासन पर बैंक बैंक शाखा खोलने दी, मगर सांकेतिक धरना जारी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा प्रधान रवि आजाद व ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के जिला प्रधान जोगेंद्र तालू ने कहा कि बैंक के उच्च प्रबंधन ने जिन किसानों के साथ हेरा-फेरी या घोटाला हुआ है, उनको ब्याज समेत भुगतान करने का आश्वासन दिया है। उसी के आधार पर किसानों ने अपने आंदोलन की रणनीति बदली है। उम्मीद है कि पीड़ित किसानों को शीघ्र न्याय मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रण कर लिया है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सांकेतिक धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांच शाखा प्रबंधक रजनीश शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि चार करोड़ 61 लाख 71 हजार रुपये का गबन हुआ है। उन्होंने किसानों को पूरा पैसा देने का आश्वासन दिया। धरने में किसान सभा के ब्लाक प्रधान राम अवतार बलियाली, कोषाध्यक्ष राजेश कुंगड़, सरपंच प्रतिनिधि नवीन गोयत, सरपंच छोटा पाना रोहित गोयत, सुनिता कुंगड, पंडित जय कुमार भैणी, बिजेंद्र, सुलतान जांगड़ा, राजबीर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed