फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers protested BJP MP Sunita Duggal from Sirsa by showing black flags

सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल का किसानों ने किया काले झंडे दिखाकर विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested BJP MP Sunita Duggal from Sirsa by showing black flags
सांसद सुनीता दुग्गल के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल का भिवानी पहुंचने पर विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। गौरतलब है कि सांसद सुनीता दुग्गल शनिवार को किरोड़ीमल पार्क के सामने प्रेक्षा विहार में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थीं।
विज्ञापन

सुनीता दुग्गल के कार्यक्रम की भनक लगते ही अचानक किसान किरोड़ीमल पार्क कॉलोनी में इकट्ठे होकर सांसद का विरोध करने पर उतर आए। उधर भारी पुलिस बल ने वहां पहुंचकर छात्रावास के पास बैरिकेड लगाकर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। किसानों ने वहीं खड़े होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की व सिरसा की सांसद गो बैक के नारे लगाए। हालांकि सांसद ने अपना कार्यक्रम पूरा किया और किसान बाहर विरोध करते रहे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कमल प्रधान व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि वे किसान मोर्चा के निर्देश पर यह शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। उनका किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है। सरकार के प्रतिनिधियों का विरोध है और जब तक तीनों कृषि विरोधी काले कानून रद्द नहीं होंगे व एमएसपी की गारंटी नहीं होगी, यह विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह बजाड़, बलवान एमसी, अनिल शेषमा, जेपी कौशिक, रामफल देशवाल, सुशीला धनाना, संतोष देशवाल, नरेंद्र घनघस, राजबीर बोहरा, राजसिंह जताई, अनूप राठी, महाबीर धनाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed