फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, mla kundu, kitlana toll

कितलाना टोल प्लाजा पहुंचे महम विधायक बलराज कुंडू ने सरकार पर लगाए आरोप

Sun, 10 Jan 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, mla kundu, kitlana toll
कितलाना टोल पर किसानों के अनिश्चित कालीन धरने को संबोधित करते महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंड? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को बहल, कैरू क्षेत्र में किसानों ने ट्रैक्टर यात्रा से अपनी ताकत दिखाई और गणतंत्र दिवस पर होने वाली किसान परेड का अभ्यास किया। वहीं कितलाना में चल रहे धरने पर किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। महम विधायक बलराज कुंडू ने धरनास्थल पर पहुंचकर आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े माल गोदाम बनाने की सीएलयू में करोड़ों का गोलमाल किया है। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान ने भी समर्थन दिया। धरनास्थल पर ही चौ. छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

कितलाना टोल प्लाजा पर धरनारत किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों का उत्थान करने वाले चौ. छोटूराम से सीख लेनी चाहिए। शासक का काम पूंजीपतियों के पोषण और जनता के शोषण का नहीं है। धरने पर पहुंचे महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडु ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून बड़े कारोबारियों के इशारे पर बनाए हैं और सभी वर्गों में इसको लेकर भारी रोष है। सरकार ने बड़े माल गोदाम बनाने के लिए जो सीएलयू दी हैं, उसमें करोड़ों का गोलमाल किया है। दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्दी तीनों काले कानून वापस ले एमएसपी की गारंटी देनी चाहिए वरना 26 को दिल्ली की किसान परेड सरकार हो हिलाकर रख देगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह डीपीई, खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरदार, खाप 25 श्योराण सर्वजातीय के प्रधान बिजेंद्र बेरला, चौधरी छोटूराम और आंबेडकर मंच के संयोजक गंगाराम श्योराण, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, जाटू खाप के मास्टर राजसिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के रत्तन जिंदल, भाकियू लोकशक्ति के जगबीर घसोला, युवा कल्याण संगठन के कमल प्रधान ने भी संबोधित किया। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश और धर्मेंद्र छपार ने किया। इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी आसन कुमार, सुरजभान सांगवान, राजू मान, कमल सिंह मांढी, रणधीर घिकाडा, रघुबीर श्योराण, सीताराम शर्मा, दलीप सांगवान, दलबीर गांधी, रामचंद्र पूनियां, सुरेंद्र कुब्जानगर, बलजीत फौगाट, सुशील धानक, प्रीतम चेयरमैन, सुभाष यादव, बलबीर बजाड़, नरेंद्र पूर्व सरपंच, मास्टर होशियार सिंह, नरवेंद्र मांढी पूर्व सरपंच, कृष्णा सांगवान, राजेश झोझू, जमात अली, पवन श्योराण, शमशेर फौगाट, बलवान पार्षद, सोमबीर सिंह, अनिल शेषमा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed