फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, protest, minar pipe line

टेल तक पानी के लिए भिवानी मुख्यालय कूच करेंगे किसान

Sat, 29 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmers, protest, minar pipe line
माइनर में पाइप लाइन डलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
किसान क्रांति कुणबे के बैनर तले कैरू माइनर और माहू डिस्ट्रीब्यूटरी जिसे ढाणी माहू रजबाहा भी कहा जाता है, इससे संबंधित टेल पर लगने वाले गांवों के सैकड़ों किसान सोमवार को ट्रैक्टर ट्रालियों में अपना समान लादकर भिवानी कूच करेंगे। किसानों में इस बात को लेकर जबरदस्त रोष है कि चार साल पहले खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बावजूद अभी तक विभाग इन दोनों जगह काम शुरू नहीं करवा पाया है। कूच करने से पहले रविवार को सुबह दस बजे इन गांवों के किसानों की एक पंचायत ढाणी माहू स्थित गोशाला में बुलाई गई है।
विज्ञापन

किसान क्रांति कुनबा के संयोजक सुशील वर्मा ने कहा कि कैरू माइनर और माहू डिस्ट्रीब्यूटरी में पाइप लाइन डलवाने की मांग इस क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 2016 में तोशाम रैली के दौरान मंजूर किया गया था। लेकिन विभाग और जिला प्रशासन के ढीले रवैये के कारण अब तक काम शुरू भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी काम शुरू न करने के कारण इन गांवों के किसान निराश हैं, इसलिए सोमवार को जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से आर-पार लड़ाई की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

गांव ढाणी माहू के पूर्व सरपंच रणबीर सिंह ने बताया कि कैरू माइनर और माहू डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ लगते बजीना, रिवासा, निंगाना, जीतवान बास, लेघां, कैरु, संडवा, खारियाबास, धारवानबास, ढाणी माहू, निंगाना, सुंगरपुर आदि गांवों की लगभग एक लाख एकड़ भूमि कुछ लोगों द्वारा नहरी पानी की चोरी कर लेने के कारण सिंचाई से वंचित रह जाती है। ढाणी माहू में किसानों का धरना लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर सुशील वर्मा, ढाणी माहू के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जांगड़ा, पूर्व सरपंच रणबीर सिंह, राजेंद्र नंबरदार, प्रवेश शर्मा, ओमप्रकाश महला, समेर श्योरान, मास्टर वेदपाल, मास्टर सज्जन, मास्टर चरण सिंह, सुरेंद्र श्योरान, नरेश बड़सरा, अजय शर्मा, जसबीर बड़सरा, सुखदेव सिंह, रघुबीर सिंह, सुरेश स्वामी, विजय स्वामी, समुंदर सिंह, मंगतु राम, सुरेश गुज्जर, राजेश गुलिया, नरेश सरपंच, सुभाष सरपंच, राजपाल सिंह, महालजीत सिंह, महिपाल सिंह, श्योनाथ, समुंदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed