फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers' organization burns effigy in protest against new India-US trade agreement

Bhiwani News: नए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसान संगठन ने फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organization burns effigy in protest against new India-US trade agreement
तोशाम। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने नए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में शनिवार को गांव दुल्हेड़ी में पुतला दहन कर रोष जताया। संगठन के जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी ने कहा कि यह व्यापार समझौता एक वर्ष से अधिक समय तक लंबित रहने के बाद तीन फरवरी को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता संसद में किसान विरोधी, जनविरोधी और कॉरपोरेट समर्थक केंद्रीय बजट पेश होने के तुरंत बाद किया गया है।
विज्ञापन

रोहतास सिंह सैनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस समझौते की घोषणा ऐसे समय की गई, जब संसद का सत्र चल रहा था। इसका सीधा असर देश के किसानों, विशेषकर भारतीय कृषि समुदाय पर पड़ेगा। संगठन के जिला कमेटी सदस्य फूलचंद ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भारत रूस से तेल आयात बंद करेगा और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। इसके बदले रूस से तेल खरीदने के नाम पर भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर भारत से आयातित अमेरिकी वस्तुओं पर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह कटारिया ने कहा कि इस समझौते में कई ऐसे बिंदु शामिल हैं, जो किसानों को व्यापक रूप से प्रभावित करेंगे। भारत ने मक्का और आनुवंशिक रूप से संशोधित सोयाबीन सहित अमेरिकी कृषि उत्पादों को अधिक बाजार पहुंच देने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे 1.3 अरब डॉलर के कृषि व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमेरिका से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार यदि भारत अपने डेयरी क्षेत्र को भारी सब्सिडी वाले अमेरिकी डेयरी उत्पादों के लिए खोलता है, तो इससे भारतीय डेयरी किसानों को प्रति वर्ष लगभग 1.03 लाख करोड़ रुपये का संभावित नुकसान हो सकता है। वर्तमान में भारत द्वारा विभिन्न डेयरी उत्पादों पर लगाए गए 55 से 81 प्रतिशत टैरिफ भारतीय किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच थे, जिन्हें समाप्त किए जाने से अमेरिकी डेयरी उत्पादों की बाढ़ आने का खतरा है। पुतला दहन कार्यक्रम में शुभराम, दयासिंह, मालाराम, द्वारका प्रसाद, राजबीर सहित अन्य किसान व मजदूर संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed