फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer will stopr bus and train on 27 September

जिले में कल दस जगह सड़क और दो जगह रेल रोकेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer will stopr bus and train on 27 September
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद किसान नेता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भारत बंद को लेकर किसानों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जाट धर्मशाला में बैठक का आयोजन कर जाम लगाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि जिले में 10 जगह जाम लगाया जाएगा और दो जगह रेल रोकी जाएगी।
विज्ञापन

भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने बाजारों में व्यापारी नेताओं से मुलाकात की और बाजारों को बंद रखने की अपील की। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दुकानें बंद करने के लिए किसी के साथ भी जबरदस्ती नहीं करने दी जाएगी। अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्व जातीय जाटू खाप-84 के कार्यवाहक अध्यक्ष रोहताश प्रधान ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि जिले में धनाना, प्रेमनगर, कालुवास, बामला, कितलाना, जूई, तोशाम, नीमड़वाली, मुंढाल और बवानीखेड़ा में जाम लगाया जाएगा। इसके अलावा कालुवास और बवानीखेड़ा में रेल भी रोकी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी करते हुए आसपास के गांवों के लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस अवसर पर कुलदीप धनाना, अजीत धनाना, धर्मबीर कूंगड़, राज सिंह मास्टर, गंगाराम श्योराण, संदीप सिवाच, बलराज सिवाच, राजेश तालू, सतबीर धनाना और राज मंढ़ाणा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच कंपनी उतारीं, दो रिजर्व
जिला प्रशासन ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ला एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पांच कंपनी उतार दी हैं। इनमें एक कंपनी सीआरपीएफ की भी शामिल है। वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए दो कंपनी रिजर्व भी रखी गई हैं।

जबरदस्ती पर करेंगे कार्रवाई
बाजार बंद करने के लिए किसी भी दुकानदार से जबरदस्ती नहीं की जाए। अगर ऐसा होता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। सीआरपीएफ समेत पांच कंपनी तैनात की गई हैं और दो कंपनी रिजर्व हैं। लोगों से भी अपील है कि 27 सितंबर को बिना जरूरी काम हुए घर से बाहर न निकलें। रास्ते बंद होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर किसी दुकानदार के साथ जबरदस्ती की जाती है तो पुलिस को सूचना दें।
-अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed