{"_id":"60e753c28ebc3ebf2103c3d2","slug":"farmer-protest-bhiwani-news-rtk616740913","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में किसानों ने मानव शृंखला बना सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में किसानों ने मानव शृंखला बना सरकार को चेताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों मे बेतहाशा बढ़ोतरी व कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ हुड्डा पार्क के पास सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
वीरवार को बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगवाने के लिए सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान हाथों में सिलिंडर व थाली-चम्मच लेकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने सरकार से डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत आधी करने, बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने, तीनों कृृषि कानून व चारो लेबर कोड रद्द करने, सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने, कृषि कार्यो को मनरेगा से जोड़ते हुए मनरेगा में 200 दिन काम 600 रूपये दिहाड़ी लागू करने की मांग की । रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा नेता मास्टर शेर सिंह व जाटू खाप के नेता मास्टर राजसिंह ने की। इस दौरान संचालन मास्टर वजीर सिंह ने किया।इस अवसर पर रोष उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए किसान व मजदूर नेताओं ने कहा की भाजपा सरकार ने करोना का बहाना बनाकर डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस पर टैक्सों में कई गुणा बढ़ोतरी कर दी हैं। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के रेट घटने के बावजूद देश में डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के रेट हर रोज बढ़ रहे हैं। इससे ना केवल आम जनता बल्कि किसान-मजदूर, छोटे व्यापारी पर इसका असर पड़ रहा हैं डीजल मंहगा होने के कारण किराया भी बढ़ गया हैं। इस कारण आम-आदमी के उपयोग की तमाम वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई हैं। किसानों की फसल तैयार करने के ऊपर लागत बढ़ गई।
इस अवसर पर रोष प्रदर्शन में करतार ग्रेेवाल, कमल प्रधान, गंगाराम श्योराण, दलीप सिंह सांगवान, संतोष देशवाल, कामरेड अनिल कुमार, सुखदेव पालुवास, सुंदर सिंह कोच, सुरेंद्र कटारिया, बलवान एमसी, बलबीर बजाड़, मंगल सिंह, धर्मबीर यादव, दयानंद यादव, यादवीरेंद्र शर्मा, सज्जन कुमार सिंगला, अभिषेक शर्मा, ओमप्रकाश घुसकानी, रामफल देशवाल, नरेंद्र, बनवारी, रामकुमार नाथुवास, प्रताप सिंह सिंहमार, ईश्वर कोट, अनुराधा, चंद्रभान, अजीत सिंह भी मौजूद रहे।