फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer organizations opened front on the controversial statement of Agriculture Minister

Bhiwani News: कृषि मंत्री के विवादित बयान पर किसान संगठनों ने खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations opened front on the controversial statement of Agriculture Minister
भिवानी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के विवादित बयान पर अब किसान संगठनों के साथ जनसंगठनों और विपक्षी नेताओं ने भी विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के पदाधिकारियों ने 30 नवंबर को भिवानी के भगत सिंह चौक पर कृषि मंत्री के विवादित बयान को लेकर उनका पुतला दहन की रूपरेखा तय की है।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने भी कृषि मंत्री व किसान परिवार की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों और किसान भाइयों के प्रति प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक है। ऐसी भाषा शैली किसी राजनेता की तो नहीं होती। सर्व जातीय जाटू खाप धनाना ने किसानों की बहन-बेटियों पर कृषि कल्याण मंत्री की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे तुरंत वापस लेने व जनता से माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन

----

विवादित वीडियो में यह बोल रहे हैं मंत्री
विवादित वीडियो में मंत्री दलाल कह रहे हैं कि जिनकी घरवाली तक उनकी नहीं सुनती है, उन्होंने किसानों का ठेका ले रखा है। मैं सबको जानता हूं। किसी पर पांच मुकदमे, किसी पर तीन मुकदमे हो रखे हैं। जो उल्टे-उल्टे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि मंत्री माफी मांगे या विरोध के लिए रहें तैयार : फौगाट खाप

चरखी दादरी। कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान के विरोध में बुधवार को फौगाट खाप-19 के पदाधिकारियों ने बैठक की। बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान बलवंत फौगाट ने की। खाप पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि कृषि मंत्री अपने बिगड़े बोल के लिए माफी मांगे या फिर विरोध के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed