फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer murder for water in Bhiwani

खेत में पानी लगा रहे किसान की लाठी और जेली से हमला कर की हत्या

Fri, 25 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer murder for water in Bhiwani
भिवानी। जिले के गांव बड़ेसरा में खेत में पानी लगाने गए किसान जयपाल की लाठी और जेली से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल किसान ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस हमले में मृतक के भाई को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बड़ेसरा निवासी धर्मबीर ने बताया कि 23 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने लड़के राहुल व भाई जयपाल के साथ खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान गांव के नसीब व उसके पिता रामचंद्र ने उन पर लाठी और जेली से हमला कर दिया। इस हमले में उसे व उसके 35 वर्षीय भाई जयपाल को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके बेटे राहुल को मामूली चोटें आईं। दोनों भाइयों को जिला सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया, जहां पर उसके भाई जयपाल के सिर में लगी गंभीर चोटों की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जयपाल ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने रोहतक पीजीआई में पहुंचकर मृतक जयपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। जयपाल गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन

आरोपी पहले भी हत्या के केस में सजा काट चुका है
पुलिस ने धर्मबीर के बयान दर्ज कर इस संबंध में नसीब व उसके पिता रामचंद्र के खिलाफ पहले लड़ाई झगड़े का केस दर्ज किया था, लेकिन उपचार के दौरान घायल जयपाल की मौत हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपी रामचंद्र पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, इंचार्ज बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed