फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer leaders and police administration came face to face regarding oil pipeline

Bhiwani News: तेल पाइप लाइन को लेकर किसान नेता व पुलिस प्रशासन हुए आमने-सामने

Sat, 23 Nov 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders and police administration came face to face regarding oil pipeline
गांव रूपगढ़ में धरने पर बैठे लोगों को संबो​धित करते कामरेड ओम प्रकाश। 
भिवानी। गांव रूपगढ़ से गुजरने वाली तेल पाइप लाइन को लेकर उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों में शुक्रवार को तनाव पैदा हो गया। जिला प्रशासन की सय पर इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी बड़े पाइप लगाने वास्ते वहां गाड़ी लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं उनके साथ सदर थाना के एसएचओ राकेश कुमार व उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तथा कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंच गए तथा किसानों के विरोध के बावजूद कंपनी के अधिकारी पाइप डालने लगे, तब धरने पर बैठे किसान व महिलाएं बिफर गए और एक दम टकराव व तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष अपने-अपने पक्ष के लिए अड़ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिला प्रधान राकेश आर्य तथा अन्य किसान नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन ऐसी कोई ऐसी स्थिति पैदा ना करें, जिससे आपसी टकराव हो। परंतु कंपनी अधिकारी व जिला प्रशासन उनकी बात को टाल मटोल कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल और उप प्रधान कामरेड ओम प्रकाश के साथ धरने पर पहुंच गए। दोनों ओर से बातचीत हुई और किसान नेतृत्व की कमेटी बनाई गई। कमेटी में सभी किसान नेता व रूपगढ़ के सरपंच रवि, जंगा ढाणी सरपंच जितेन्द्र, निमड़ीवाली सरपंच लीलाराम व झरवाई सरपंच राजेश, पूर्व सरपंच रिसाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन से बातचीत कर सहमति बनी कि 9 पाइप रूपगढ़ सड़क के किनारे बणी में रखे जाएं तथा 25 नवंबर तक आपसी बातचीत का परिणाम न निकलने तक कोई काम ना हो। इस पर सहमति होने के बाद दोनों ओर से टकराव टला। इंडियन ऑयल कम्पनी के अधिकारियों की तरफ से कर्नल अशोक कुमार उपस्थिति थे। इस अवसर पर विभिन्न गांव से किसान नेता व मनीष यादव, प्रदीप यादव, सुरेन्द्र यादव, मास्टर वीरेन्द्र, सतीश कुमार रूपगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed