फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer dies in collision between two bikes, FIR registered against unknown driver

Bhiwani News: दो बाइक की भिड़ंत में किसान की मौत, अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in collision between two bikes, FIR registered against unknown driver
तोशाम। पिंजोखरा-डाडम मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान सुरेश कुमार ने हिसार उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तोशाम पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव डाडम निवासी 53 वर्षीय सुरेश कुमार शुक्रवार सुबह अपनी बाइक पर खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव डाडम की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तोशाम थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के बेटे शैलेश के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक सुरेश खेतीबाड़ी का कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइड्रा की टक्कर से युवक की टांग कटी, चालक पर प्राथमिकी दर्ज
तोशाम। खानक के पिंजोखरा मोड़ पर शुक्रवार को रसोई का सामान लेने जा रहे नेपाल मूल के युवक कविराज को एक हाइड्रा ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी एक टांग कट गई। उनका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार कविराज काफी समय से क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को वह रसोई का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक हाइड्रा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी एक टांग कट गई। घायल कविराज को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। तोशाम पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed