फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer, court decesion, miner

सिंचाई विभाग का पक्ष सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने किसान की याचिका खारिज की

Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmer, court decesion, miner
तोशाम क्षेत्र की माहु डिस्ट्रीब्यूटरी में पाइप लाइन डालने के विरोध में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने किसान की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, बुधवार को हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार की तरफ से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शपथ पत्र दाखिल किया था, जिस पर सुनवाई और बहस हुई। इसके बाद न्यायालय ने किसान की याचिका को गैर वाजिब करार देते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि तोशाम क्षेत्र की माहु डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पाइप लाइन डालने के विरोध में किसानों का एक धड़ा इसके खिलाफ खड़ा है। इसी मामले में किसानों का आंदोलन भी चल रहा है। गांव आलमपुर के किसान नरेश ने इसी मामले को चुनौती देते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका डाली थी। जिसमें किसान नरेश ने यह बताया था कि माहु डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पाइप लाइन डालने के दौरान किसानों की खेतों में खड़ी फसल मशीनों की वजह से खराब हो जाएगी और काम चलने के दौरान किसानों को नहरी पानी बंद होने से सिंचाई का भी प्रबंध नहीं हो पाएगा। किसान नरेश ने इस मामले में हरियाणा सरकार और सिंचाई विभाग को पार्टी बनाया था। इस मामले में उच्च न्यायालय ने सिंचाई विभाग से जवाब तलब किया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शपथ पत्र के साथ अपना जवाब दाखिल कर दिया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की दलील थी कि माहु डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पाइप डालने के दौरान किसानों की कोई फसल खराब नहीं होगी और पाइप लाइन डालने के कार्य की वजह से नहरी पानी के शेड्यूल भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इस जवाब के बाद बहस भी हुई और फिर न्यायालय ने किसान की मांग को गैर वाजिब करार देते हुए उसकी याचिका को ही खारिज कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन-
आलमपुर के किसान नरेश कुमार की तरफ से हाई कोर्ट में एक केस डाला गया था, जिस पर स्टेटस को लगा हुआ था। बुधवार को उच्च न्यायालय में याचिका खारिज कर दी गई। जिसके बाद अब इस मामले में कानूनी अड़चन दूर हो गई है। अब माइनर में पाइप लाइन डालने का काम जल्द शुरू होगा। भिवानी जिले में 12 नहरी चैनलों में पाइप लाइन डाले जाने हैं, जिसमें एक चैनल का काम पूरा हो चुका है, जबकि एक चैनल पर काम चल रहा है। इसी तरह 10 चैनलों पर काम होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलीप सिंह चेरवाल, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed