फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Falt in BBMB prem nagar power grid.

बीबीएमबी प्रेमनगर पावर ग्रिड में आया फाल्ट, 220केवी सहित 132केवी के छह पावर सब स्टेशन रहे दो घंटे ठप

Wed, 01 Jul 2020 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Falt in BBMB prem nagar power grid.
भिवानी। हांसी रोड स्थित गांव प्रेमनगर के बीबीएमबी पावर ग्रिड के 400 केवी पावर सब स्टेशन में अचानक तकनीकी दिक्कत आ गई, जिस वजह से गांव बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन सहित जिले भर के 132केवी के आधा दर्जन पावर सब स्टेशनों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इससे पूरे शहर में भी बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर प्रेमनगर के बीबीएमबी पावर ग्रिड स्थित 400 केवी पावर सब स्टेशन में तकनीकी दिक्कत आने से आपूर्ति ठप हो गई। पावर ग्रिड से ही गांव बापोड़ा के 220 केवी पावर हाउस की सप्लाई दी जा रही है। यहीं से शहर के बीटीएम रोड स्थित 132केवी पुराने सब स्टेशन पर भी सभी शहरी फीडरों की बिजली गुल हो गई। इसी तरह औद्योगिक सेक्टर के 132 केवी पावर हाउस, हुडा सेक्टर के 132 केवी पावर सब स्टेशन के अलावा कस्बा जुई, लोहारू, बाढड़ा पावर सब स्टेशन भी ठप हो गए। इसी तरह ईश्वरवाल के 132 केवी पावर सब स्टेशन की आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने पावर ग्रिड में आई तकनीकी दिक्कतों के संबंध में तुरंत जानकारी जुटाई और इस संबंध में फील्ड कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया। हालांकि सप्लाई ग्रिड से ही प्रभावित हुई थी, लिहाजा यहां के सभी पावर सब स्टेशनों पर भी कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क किए गए, ताकि अचानक बिजली आने पर किसी तरह की कोई परेशानी न बने। उमस भरी गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड भी डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गई है। ऐसे में कई पावर सब स्टेशनों की हालत भी पतली हो रही है, लेकिन बुधवार को अचानक पावर ग्रिड में ही कोई बिजली उपकरण जवाब दे गया। तकनीकी दिक्कत के पीछे अत्यधिक बिजली के बढ़े हुए लोड को भी माना जा रहा हैं, लेकिन अभी तक बीबीएमबी पावर ग्रिड की तरफ से किसी भी तरह की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। करीब दो घंटे बाद पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति सब स्टेशनों तक बहाल हुई। इसी के बाद सभी शहरी व ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को अचानक पावर ग्रिड के किसी उपकरण में तकनीकी दिक्कत आ गई। इस वजह से सभी पावर सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही, लेकिन जैसे ही पावर ग्रिड से आपूर्ति शुरू हुई तो सभी फीडरों को बहाल कर दिया गया। - रवींद्र घणघस, कार्यकारी अभियंता सिटी डिवीजन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed