फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Explosion in Bank of Baroda branch in Bhiwani, Accident while filling gas in AC

भिवानी में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में धमाका: एसी में गैस भरते हुए हादसा, ग्राहक और कर्मचारी मची भगदड़

Mon, 11 Sep 2023 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

भिवानी में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में एसी सर्विस के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। उसी दौरान एसी में गैस चैक करते हुए एसी अचानक से फट गया। एसी के फटने बैंक के अंदर धूआं ही धूआं फैल गया। 
 

विज्ञापन
Explosion in Bank of Baroda branch in Bhiwani, Accident while filling gas in AC
बैंक से बाहर आते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में इंप्रूव्मेंट मार्केट के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में एसी में गैस भरते समय अचानक तेज धमाका हो गया। जिसके कारण बैंक के अंदर धूआं ही धूआं फैल गया। इस धमाके से बैंक कर्मी के अलावा ग्राहक व आस-पास के दुकानदार भी तेज आवाज सुनकर सहम गए। इस दुर्घटना में एसी मैकेनिक घायल हो गया। इसके अलावा ग्राहक व अन्य बैंक कर्मियों को सुरक्षित बताया जा रहा हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। बैंक में एसी सर्विस के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। बैंक के अंदर करीब 50 कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। मैकेनिक बैंक के बाहर रखे एसी ढांचे को चेक कर रहा था। उसी दौरान एसी में गैस चैक करते हुए एसी अचानक से फट गया। एसी के फटने बैंक के अंदर धूआं ही धूआं फैल गया। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने ग्राहकों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। धमाका इतना तेज आवाज के साथ हुआ कि बैंक की बिल्डिंग के शीशे टूट गए और एसी के ढांचे के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मैकेनिक घायल हो गया। मैकेनिक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार किया। वहीं, बैंक इंचार्ज ने इस बारे में सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


ग्राहकों को हुई परेशानी-
धमाके के कारण बैंक के अंदर उपस्थित सभी कर्मियों व ग्राहकों को बाहर निकाला गया। जबकि पूरे दिन के लिए लेने देने बंद रखने का फैसला किया। इस घटना से अंजान ग्राहक रुपयों की लेन देन के लिए बैंक में पहुंचे तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला और उन्हें लेन देन नहीं करने दी गई। इससे मायूस व परेशान होकर बैंक के ग्राहक वापस लौट गए और लेन देन के लिए अन्य रास्तो का तलाश करने लगें
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
एसी में अचानक धमाका हुआ। धमाके के कारण ब्रांच के अंदर धूआं ही धूआं फैल गया। बैंक के अंदर उपस्थित कर्मि व ग्राहक पूरी तरह से सुरक्षित है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। -ऋषिकांत, इंचार्ज, बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed