फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   exam, students, scholarship

97 विद्यार्थियों ने पास की छात्रवृत्ति की परीक्षा

Wed, 26 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
exam, students, scholarship
राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले से 97 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। हालांकि जिले से करीब दो हजार विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि एससीईआरटी की तरफ से एक दिसंबर को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस बार पहली बार परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को एक विशेष पुस्तक भी विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन

चार साल तक मिलेगी छात्रवृति : इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति राशि एक हजार प्रति मासिक होगी। लेकिन इसके लिए परीक्षा पास करने के अलावा कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। शर्त के मुताबिक 8वीं, 9वीं व 11वीं कक्षा में कम से कम सामान्य वर्ग के विद्यार्थी के 55 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के लिए विद्यार्थी के 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं दसवीं कक्षा में सामान्य वर्ग के विद्यार्थी के कम से कम 60 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी के 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी सरकारी स्कूल का छात्र होना चाहिए। साथ ही विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी को देना होगा प्रमाण पत्र : एससीईआरटी की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से प्रमाण पत्र मांगा गया है कि परीक्षा में पास होने वाले सभी विद्यार्थी निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। इसके अलावा इन सभी का डाटा एनएसपी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यह पोर्टल 15 जुलाई से 20 सितंबर तक खुला रहेगा। यदि किसी विद्यार्थी का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता है तो वह छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं कर सकेगा।

परीक्षा में हमारे जिले का कोटा 85 का है। मगर हमारे 97 विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। पिछले साल हमारे 91 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की थी।
- राजेंद्र श्योराण, जिला गणित विशेषज्ञ, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed