फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after the drizzle, the sun did not come out, the chill increased, and there is a possibility of frost in the fields.

Bhiwani News: बूंदाबांदी के बाद भी नहीं निकली धूप, ठिठुरन बढ़ी, खेतों में पाले की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Even after the drizzle, the sun did not come out, the chill increased, and there is a possibility of frost in the fields.
शहर के तिगड़ाना चौक पर छाई हल्की धुंध में से गुजरते वाहन
भिवानी। बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शीत लहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच जनवरी तक रात्रि तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। इससे खेतों में पाला जमने की संभावना है
विज्ञापन

मौसम फसलों के लिए लाभकारी है लेकिन धूप न निकलने से तापमान में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान साढ़े पांच डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज किया गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम फिलहाल परिवर्तनशील बना हुआ है। पांच जनवरी को उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के चलते विशेषकर रात्रि तापमान में फिर गिरावट संभावित है। शुक्रवार सुबह से ही हल्की धुंध छाई रही और दिनभर बादलवाई का मौसम बना रहा हालांकि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

शीत लहर की वजह से ठिठुरन बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित रहा और शहर के बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है क्योंकि बूंदाबांदी के बाद धूप का निकलना जरूरी है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट से खेतों में पाला जमने की संभावना है जो गेहूं की बढ़वार के लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed