{"_id":"6615b569c1c1c46db70f544b","slug":"enraged-traders-stopped-purchasing-mustard-due-to-imposition-of-5-percent-gst-condition-farmers-created-jam-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115780-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच प्रतिशत जीएसटी की शर्त लगाने पर बिफरे व्यापारियों ने बंद की सरसों की खरीद, किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच प्रतिशत जीएसटी की शर्त लगाने पर बिफरे व्यापारियों ने बंद की सरसों की खरीद, किसानों ने लगाया जाम
Wed, 10 Apr 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
तोशाम अनाज मंडी में रोड़ के बीच में बैठे किसान।
तोशाम। सरसों खरीद के डीलिंग हेड पर कथित पांच प्रतिशत जीएसटी की शर्त लगाने के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को सरसों की खरीद बंद कर दी। सरसों खरीद न होने से बिफरे किसानों ने तोशाम-सिवानी-जूई मार्ग पर डेढ़ घंटे जाम लगाकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार दलाल के आश्वासन के बाद सरसों की खरीद शुरू होने पर जाम खोला गया।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अनाज मंडी तोशाम में सरसों खरीद बंद किए जाने पर किसानों ने तोशाम-सिवानी-जूई-बहल मार्ग को अवरूद्ध कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि सरसों खरीद कर रहे डीलिंग हेड ने खरीद बंद कर दी। उनका कहना था कि पांच प्रतिशत जीएसटी काटने को कहा जा रहा है। डीलिंग हेड द्वारा खरीद बंद किए जाने से परेशान किसानों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने डीलिंग हेड को उच्च अधिकारियों से बात किए जाने का आश्वासन दिया व खरीद सुचारू किए जाने की बात कही। इसके बाद खरीद कार्य शुरू होने पर करीब साढ़े दस बजे जाम खोल दिया।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी, उप प्रधान नरसिंह बागनवाला ने बताया कि झार की नाजायज शर्त के नाम पर किसानों की 2 किलो प्रति क्विंटल फसल मंडी में काटी जा रही है। वहीं किसान शत्रुघ्न पायल, सुखबीर संडवा ने बताया कि जीएसटी का मामला खरीद एजेंसी व डीलिंग हेड के बीच का है। किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। किसान कई घंटे से लाइन लगाकर सड़कों पर फसल बेचने के लिए खड़े हैं। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं, किसानों को कोई परेशानी होने पर तुरंत समाधान होगा।