{"_id":"64f37dc3cbeab8084c011649","slug":"englands-disabled-cricket-team-will-come-to-india-to-play-matches-in-january-lohia-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-4749-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में इंग्लैंड की दिव्यांग क्रिकेट टीम मैच खेलने आएंगी भारत : लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में इंग्लैंड की दिव्यांग क्रिकेट टीम मैच खेलने आएंगी भारत : लोहिया
Sat, 02 Sep 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया व अन्य पदाधिकारी।
भिवानी। हनुमान ढाणी चौक स्थित अनुराग बैंक्वेट हॉल में शनिवार को डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) और फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और डीसीसीआई सदस्य एवं पीसीसीएआई के राष्ट्रीय महासचिव रवि चौहान ने कहा कि क्रिकेट का सीजन शुरू हो गया है। क्रिकेट के इस सीजन के दौरान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं दिव्यांगों के लिए करवाई जाएगी।
रवि चौहान ने कहा कि आगामी जनवरी माह में इंग्लैंड की डिसेबल टीम भारत आएंगी। भारत में पांच टी-20 और दो वनडे मैच आयोजित करवाए जाएंगे। सितंबर माह में दिव्यांग जगत की क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू होगी। 10 सितंबर से 14 सितंबर तक ग्वालियर में 10 राज्यों की टीम के बीच में मेयर कप के मुकाबले खेले जाएंगे। 28 सितंबर से आठ अक्तूबर तक राजस्थान के उदयपुर में भी मुकाबलें खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि जून-जुलाई में भारत की टीम भी इंग्लैंड में मैच खेलने जाएंगी। जिसके लिए इंग्लैंड की टीम ने लेटर जारी कर दिया है। सुरेंद्र लोहिया ने कहा कि ग्वालियर और उदयपुर के बाद हैदराबाद में हेप कैप टी-20 मुकाबला बड़े स्तर पर आयोजित होगा। संवाद