फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   End the new crop procurement rules within two days, otherwise there will be a fight to the finish: Abhay Chautala

फसल खरीद के नए नियम दो दिन में खत्म करें, नहीं तो आरपार की लड़ाई : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
End the new crop procurement rules within two days, otherwise there will be a fight to the finish: Abhay Chautala
भिवानी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने फसल खरीद के नए नियम दो दिन में समाप्त नहीं करने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया। वह सोमवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों, किसानों और मजदूरों को परेशान करने के लिए नए नियम लागू किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में नियम वापस नहीं लिए गए तो वह मुख्यमंत्री से बातचीत नहीं बल्कि आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सभी किसान यूनियनों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान भी किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा बेमौसम बारिश से पैदावार बढ़ने के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसा कहा होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री श्रुति चौधरी ऐसा कहें तो अलग बात है लेकिन राणा को तो खेती की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन

मनोहरलाल ने बनवाई थी जेजेपी, अब उन्हीं पर तोड़ने के आरोप
दिग्विजय चौटाला द्वारा मनोहरलाल पर जेजेपी को तोड़ने के आरोपों पर अभय चौटाला ने कहा कि मनोहरलाल ने ही जेजेपी बनवाई थी अब उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ने का एलान किया और महिला आरक्षण बिल का स्वागत किया। इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू, हनुमान गर्ग और मंडी प्रधान नरेश बंसल ने अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया। पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा, ओमप्रकाश गौरा, मा. धर्मपाल ओबरा, रणबीर मंदौला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed