{"_id":"617c4ff664af0a78d321bc05","slug":"encroachment-removed-from-markets-vehicles-parked-in-no-parking-confiscated-bhiwani-news-hsr61571598","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों से हटाया अतिक्रमण, नो पार्किंग में खड़े वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों से हटाया अतिक्रमण, नो पार्किंग में खड़े वाहन किए जब्त
विज्ञापन
स्कूटी को उठाकर ले जाते हुए नप कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद ने शुक्रवार को एक बार फिर शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े दुपहिया वाहन भी ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में डालकर जब्त किए। वहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों का सामान भी समेटा। इस दौरान फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
शुक्रवार दोपहर बाद ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ विक्रांत सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद सफाई कर्मचारी शहर के हांसी गेट से बासिया भवन तक फुटपाथ पर रखे सामान और नो एंट्री जोन में खड़े वाहनों को जब्त करने लगी। इस दौरान कई वाहन चालक भी अपने वाहनों को छुड़वाने के लिए आग्रह करते दिखे, लेकिन सफाई कर्मचारियों के हाथ नो पार्किंग जोन में जो भी वाहन मिला, उसे उठाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर आगे बढ़ गए। टीम ने इस दौरान पीली पट्टी से बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया। कुछ दुकानदारों ने हल्का विरोध भी किया, मगर उनकी एक नहीं चली। बासिया भवन से रेस्ट हाउस होते हुए टीम बीटीएम चौक होते हुए कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र तक पहुंची। ज्ञात होगा कि त्योहारी सीजन के दौरान नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्पेशल मुहिम चलाई है। इस दौरान रोजाना ही संयुक्त टीम शहर के अलग-अलग बाजारों में फुटपाथ से अतिक्रमण हटवा रही है।
ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ विक्रांत सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान सभी दुकानदारों को अपने निर्धारित दायरे में ही सामान रखने की इजाजत है। इसके अलावा शहर के सभी बाजारों को नो पार्किंग जोन बनाया हुआ है, जहां पर कोई भी वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। लोग अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।