फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees' strike continues, hospital arrangements messed up

कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike continues, hospital arrangements messed up
अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। वेतन जारी करने और हटाए गए कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की मांगों को लेकर शुक्रवार को भी नागरिक अस्पताल में तैनात अनुबंध के आधार पर लगे कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इससे ओपीडी सहित अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रधान दीपक तंवर ने नेतृत्व में अस्पताल परिसर में जमकर नारेबाजी की, फिर उपायुक्त को अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान दीपक तंवर ने बताया कि शुक्रवार को सभी कर्मचारी उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे। इस पर संज्ञान लेने हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को कर्मचारियों की मांगों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से शनिवार को कंपनी के ठेकेदार से बैठक करवाने का कहा है। जिस पर कर्मचारियों ने कहा है कि कर्मचारियों की मांगों को लिखित रूप में माना जाएगा तभी धरना वापस होगा। बार-बार मौखिक रूप से मिल रहे आश्वासनों से कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारी मजबूरी में उधार मांगकर अपना घर खर्च चल रहे हैं। शनिवार को अगर उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दिया गया तो वे शहर में ठेकेदार के पुतले की शवयात्रा निकालेंगे। इस अवसर पर प्रवीण, राजबीर, प्रदीप, कृष्ण, अजय, पंकज, रमेश, नवीन, सुरेंद्र, शीतल, निशा, सोनिया, पूजा उपस्थित रहे। वहीं उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों को कंपनी के ठेकेदार से शनिवार को रूबरू होकर बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed