फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electronic item theft, shop, police

दुकान के खिड़की की जाली तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान चुराया

Sun, 10 Jan 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
electronic item theft, shop, police
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के गांव जमालपुर स्थित एक दुकान की खिड़की की जाली तोड़कर चोर अंदर घुस गए और लाखों रुपयों कीमत का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी आशाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही दुकान है। गत छह जनवरी को वह रोजाना की तरफ अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। अगले दिन सात जनवरी की सुबह छह बजे उसके पास फोन आया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान की खिड़की में लगी जाली टूटी हुई थी। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आशाराम ने बताया कि चोर उसकी दुकान से एक इनवर्टर, दो बैटरी, एक बंडल कॉपर की तार, तीन फेज की मोटर, 9500 रुपये की नगदी चोरी हो गई। उसकी दुकान से करीब दो लाख का सामान चोरी हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed