फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity, supply, city

रविवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक बाधित रहेगी शहर की बिजली

Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
electricity, supply, city
दिन के समय भिवानी रोहतक मुख्य मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लगने की वजह से अब निगम कर्मचारी रात के समय में लाइन शिफ्टिंग का काम करेंगे। दरअसल रोहतक गेट क्षेत्र की नई अनाज मंडी के ऊपर से डेंजर लाइन गुजर रही हैं, जिसे हटाकर शिफ्ट किए जाने का काम कुछ दिन पहले ही शुरू किया था। ये काम दिन के समय में निगम कर्मचारी कर रहे थे उस समय रोहतक गेट क्षेत्र में वाहनों का लंबा जाम लगा। इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने बीच में ही काम रुकवाना पड़ा। अब रविवार को डेंजर लाइन शिफ्टिंग का काम निगम कर्मचारी रात के समय में करेंगे। इसी को लेकर रविवार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक लाइन पर परमिट लिया गया है। इस परमिट के चलते शहर के विभिन्न इलाकों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रहेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ निशित कुमार व एरिया इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि रविवार को हनुमान गेट फीडर, बैंक कॉलोनी, वाटर वर्क्स निनान सहित औद्योगिक सेक्टर स्थित 132केवी पावर हाउस से विभिन्न इलेवन केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक निगम कर्मचारी लाइनों पर काम करेंगे। इसी के चलते शहर की बैंक कॉलोनी, हनुमान गेट, हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र, रोहतक गेट, नया बस स्टैंड, न्यू भारत नगर, मिनी बाईपास, कोंट रोड, शांति नगर, लक्ष्मी नगर, देवनगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और ढाणा रोड की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed