फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity minister, janta darbar, people said

साहब! गली के बीच में लगा है ट्रांसफार्मर, कई बार शिकायतें दीं, नहीं हो रही सुनवाई

Sun, 01 Nov 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
electricity minister, janta darbar, people said
खुले दरबार में लोगों को संबोधित करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। साहब! म्हारी गली के बीच में बिजली का ट्रांसफार्मर है। पूरी गली के लोग हटवाने के लिए शिकायत कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह शिकायत दादरी के कोंट रोड की गली के लोगों ने खुले दरबार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह के समक्ष लगाई। जिस पर बिजली मंत्री ने आश्वासन दिया कि तीन दिन में ट्रांसफार्मर वहां से हट जाएगा। सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद भी ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिलने पर बिजली मंत्री ने कहा कि इसकी जांच कराएंगे और अधिकारी-कर्मचारी के स्तर पर गलती मिली तो किसी को माफ नहीं करेंगे। बिजली मंत्री ने राम कुंज सत्संग धाम, कन्हीराम अस्पताल के पास जनता दरबार लगाकर लोगों की बिजली संबंधित शिकायत सुनी। खुले दरबार में बिजली संबंधित समस्याओं और और शिकायतों की झड़ी लग गई। जिसके बाद मंत्री ने लिखित शिकायतें ली और स्थानीय अधिकारियों को देकर जल्द से जल्द सभी का जायज समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खुले दरबार में नवा राजगढ़ के किसान हरपाल सिंह ने बताया कि उसने तीन साल पहले 30 हजार रुपये ट्यूबवेल कनेक्शन की सिक्योरिटी जमा कराई थी। अब तक वह चक्कर ही काट रहा है। उसका 154 नंबर है और उसके बाद वालों को कनेक्शन दिए जा रहे है। 785 नंबर तक कनेक्शन दे दिए गए है। बिजली मंत्री ने कहा कि बाद वालों को कनेक्शन दिए गए है, इसकी जांच कराएंगे और कर्मचारी, अधिकारी स्तर पर गलती मिली तो किसी को माफ नहीं किया जाएगा। काफी संख्या में ग्रामीण बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। शहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने खंभा कहीं और शिफ्ट करने, लाइन बिछवाने संबंधित शिकायतें रखी। बिजली मंत्री के समक्ष हांसी गेट क्षेत्र के व्यापारियों ने हांसी चौक पर नई लाइटें लगवाने, हांसी चौक से नया बाजार की तरफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, मीटरों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने, 11 हजार की लाइन को पीवीसी में बदलने लगाने आदि मांगे रखी। जिस पर बिजली मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा करके उनको सूचित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार से कन्हीराम अस्पताल के पास भी बिजली मंत्री ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

12 हजार में से नौ को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए
जनता दरबार में बिजली मंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 84 हजार आवेदन थे, जिन्होंने 100 रुपये फीस के साथ आवेदन किया था। इनमें से 12 हजार ऐसे लोग रहे हैं, जिन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित पूरी फीस जमा करवाई। इन 12 हजार में से नौ हजार के कनेक्शन जारी कर दिए हैं, शेष की प्रक्रिया जारी है। कोरोना काल के बाद अब विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर विधायक घनश्याम दास सर्राफ, केश कला बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन, नप चेयरमैन रणसिंह यादव, जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, बलदेव घणघस, नंदकिशोर अग्रवाल, गिरधारी लाल, गीगराज जैन, संजय सोनी, प्रेम धमीजा, डॉ. कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनंदलाल चावला मेमोरियल ट्रस्ट ने किया नागरिक अभिनंदन
कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीनंदलाल चावला मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बिजली मंत्री नागरिक अभिनंदन किया गया। बिजली मंत्री ने स्व. नंदलाल चावला को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शहर के विकास के लिए काफी काम किए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं नंदलाल चावला के पुत्र विनोद चावला ने बिजली मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पार्षद प्रवीण चावला, देवेंद्र चावला, ठा. विक्रम सिंह, एडवोकेट जितेंद्रनाथ, सोहनलाल मक्कड़, रवि खन्ना, वीरभार पेठेवाला, हीरा लाल, पार्षद मुकेश रहेजा, शशि भूषण, संजय गिरधर, आशू कामरा, विजय सिंहमार, कृष्ण नंबरदार, अशोक यादव, राजकुमार सैनी व राजेंद्र बजाज आदि मौजूद रहे।

सर्राफा बाजार में व्यापारियों से हुए रूबरू
बिजली मंत्री सराफा बाजार में बृजलाल सर्राफा के प्रतिष्ठान में पहुंचे और वहां पर व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। व्यापारियों ने बिजली मंत्री का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ, शिव रत्न गुप्ता, विजय किशन, रामदेव तायल, गिरधारी लाल, अरूण शर्मा, प्रह्लादराय सोनी, नारायण दास, संजय जोशी, अशोक सिंगला आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। दूसरी ओर बिजली मंत्री श्री चौटाला बाग कोठी स्थित विधायक घनश्याम दास सर्राफ के निवास स्थान पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इससे पहले बिजली मंत्री सेक्टर-13 में दीपक बंसल के घर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। विजय नगर में जगदीप सिंह के निवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed