फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electric wire, change, electric department

बिजली निगम के 746 प्वाइंट खतरनाक, हादसों का खतरा

Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
electric wire, change, electric department
09 फोटो घरों के ऊपर से गुजरी इलेवन केवी लाइन।फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
सावधान! जिले में बिजली निगम की 219 इलेवन केवी लाइनें पर 746 प्वाइंट ऐसे हैं जहां हर समय हादसे का खतरा है। कुछ पर हादसे हो चुके हैं और लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। अब निगम ने इनका सर्वे कर इन डेंजर लाइनों को बदलने की तैयारी कर ली है। करीब सात करोड़ का प्लान तैयार किया गया है। इन प्लान पर काम शुरू हो चुका है और कुछ एरिया में लाइनें बदली जा रही है।
विज्ञापन

जिलेभर में अनेक ऐसे मकान, दुकान है जहां बिजली निगम की 11केवी लाइनें बिल्कुल छतों को छूते हुए या बहुत नजदीक से गुजर रही है। इस कारण अनेक हादसे भी हुए। पिछले दिनों सेवानगर कॉलोनी में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। ऐसे हादसे पिछले सालभर में करीब छह-सात हो चुके हैं। कुछ केसों में बिजली निगम के खिलाफ भी केस हुए। अब ऐेसे खतरनाक प्वाइंटों को खत्म कर हादसों की संभावनाएं खत्म करने के लिए बिजली निगम ने प्लान तैयार किया है। इन सभी लाइनों को हटाया जाएगा। जहां लाइन बदलना संभव नहीं होगा, वहां कोटेड वायर लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। फिलहाल बिजली निगम ने सर्वे कर 219 इलेवन केवी लाइनों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इन 219 लाइनों पर 746 डेंजर प्वाइंट है।
विज्ञापन

152 इलेवन केवी खतरनाक लाइनों के 528 प्वाइंटस पर काम शुरू : निगम प्रबंधन के अधिकारियों की मानें तो खतरनाक इलेवन केवी लाइनों को सुरक्षित करने की दिशा में बनाई गई योजना के तहत अब तक 152 इलेवन केवी खतरनाक लाइनों पर 528 खतरनाक बिंदुओं की लाइनों को बदलकर उन्हें सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है। अब तक निगम प्रबंधन का तीन करोड़ 45 लाख रुपये का खर्च भी आ चुका है। घरों की छतों या फिर घनी आबादी के बीच से गुजर रही बिजली की लाइनों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। बाकी 67 इलेवन केवी खतरनाक लाइनों पर 218 खतरनाक बिंदु ऐसे हैं, जहां निगम प्रबंधन जल्द ही काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों की छतों पर गुजर रही तारों से हो चुके हैं हादसे, गंवाई जान : घरों के ऊपर से गुजर रहे इलेवन केवी बिजली लाइनों से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। ताजा मामलों में जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के छज्जे के पास से गुजर रहे इलेवन केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई थी। जबकि हाल ही में हांसी रोड जिला कारागार के सामने एक युवक की मकान की छत पर से गुजर रही इलेवन केवी लाइन के करंट से झुलसने की वजह से मौत हो गई थी।
बाहरी क्षेत्र में कॉलोनियां विकसित होने से बनी है ज्यादा समस्या : भिवानी शहर की अधिकांश बाहरी कॉलोनियों की छतों पर बिजली के तार गुजर रहे हैं, क्योंकि ये कॉलोनी बिजली लाइनों के खड़े किए जाने के बाद आबाद हुई हैं। ऐसे में इलेवन केवी लाइनें उन मकानों के बीच आ कर खतरे का सबब बन गई हैं, जिन्हें निगम प्रबंधन ने अब खुद के खर्च पर बदली करने का निर्णय लिया है।

डेंजर इलेवन केवी लाइनों को सुरक्षित किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब सात करोड़ का बजट निर्धारित किया हुआ है। जबकि अधिकांश इलेवन केवी लाइनों को बदला चुका है, जो घरों की छतों पर क्रॉसिंग हो रही थी। सभी दुर्घटना संभावित बिजली लाइनों को बदला जाएगा। ये कार्य आगामी दो से तीन माह में पूरा होगा।
- राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed