फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   elder man's murder in Kairu Bhiwani

गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या, आंगन में खून से लथपथ मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
elder man's murder in Kairu Bhiwani
कैरू में बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों को समझाते डीएसपी मनोज कुमार। संवाद - फोटो : Bhiwani
कैरू (भिवानी)। कस्बा कैरू के माता चौक स्थित मकान के अंदर मंगलवार को एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी। खून से लथपथ बुजुर्ग का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। मृतक घर के अंदर अकेला ही रहता था। मामले की जानकारी मिलते ही सिवानी के डीएसपी मनोज कुमार व तोशाम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन इस वारदात से गुस्साएं ग्रामीण और परिजन शव नहीं देने पर अड़ गए और मांग की कि जब तक पुलिस हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ती तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। देर रात तक भी ग्रामीण मौके पर ही शव के साथ डटे रहे।
विज्ञापन

कैरू निवासी 65 वर्षीय राजू का शव उसी के घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक बुजुर्ग के गले पर तेजधार हथियार से गला रेतने का निशान था। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की पत्नी की करीब तीन चार साल पहले मौत हो चुकी थी। उसकी तीन बेटियां शादीशुदा हैं। वह घर पर अकेला ही रहता था। वारदात मंगलवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। कैरू पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो गुस्साए ग्रामीणों ने मना कर दिया। ग्रामीण मंगलवार देर रात समाचार लिखे जाने तक भी शव के साथ मौके पर डटे रहे। ग्रामीणों व परिजनों ने सिवानी डीएसपी मनोज कुमार के समक्ष मांग रखी कि मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम बुलाई जाए और शव का पोस्टमार्टम तब होने देंगे जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। हालांकि ग्रामीणों व परिजनों ने किसी पर भी राजू की हत्या का कोई शक नहीं जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि गला रेतकर बुजुर्ग की इस तरह निर्मम हत्या का यह पहला मामला है। वहीं पुलिस ने मृतक के घर के चप्पे चप्पे की छानबीन की और हत्या से जुड़े सुराग जुटाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

साइबर टीम बुलाई जाएगी : डीएसपी
मौके पर पहुंचे डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर बुधवार सुबह मौके पर साइबर टीम बुलाई जाएगी और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही हैं, ग्रामीण व परिजन भी इसमें पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed